तीसरी बार भोजापुर मार्ग से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

बैरिया डाकबंगला रोड पर सड़क किनारे कुछ दिनों से चलाई जा रही सरकारी शराब की दुकान हटाने के आश्वासन देने के बावजूद अधिकारी निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी दुकान नहीं हटवाया गया.

राजेश कुमार ने सिकंदरपुर में एसडीएम का कार्यभार संभाला

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से आए राजेश कुमार को एसडीएम सिकंदरपुर बनाया गया है, जबकि बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार को मुख्यालय से अटैच किया गया है.

कस्तूरबा बालिका विद्यालय में गंदगी का अम्बार, बीएसए की लग गई क्लास

मंगलवार को सीयर के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय परिसर में गंदगी का अम्बार देख जिलाधिकारी बिफर पड़े. उन्होंने बीएसए की क्लास ले ली.

तुर्तीपार में मिलीभगत से रेलवे की जमीन का पट्टा कर दिया!

तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान राशन वितरण में अनियमितता, अवैध कब्ज़ा, सरकारी योजनओं में भ्राष्टाचार आदि के सर्वाधिक मामले प्रस्तुत किए गए.

जिलाधिकारी ने पोषण मिशन के कार्याें की समीक्षा की

कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पोषण मिशन की समीक्षा जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की. उन्होंने इसकी प्रगति के बाबत पूछताछ की. सचेत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, लिहाजा इसमें थोड़ी भी लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई होगी.

जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए लेखपालों को दिये जरूरी टिप्स

सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बाढ़ की आपदा के दौरान कैसे लोगों को बेहतर से बेहतर राहत दिलाई जा सके, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैरिया व सदर तहसील के लेखपालों के साथ बैठक कर जरूरी टिप्स दिये.

जिलाधिकारी ने जीएसटी के क्रियान्वयन के लिए बनाये 7 नोडल अधिकारी

जीएसटी के सफल क्रियान्वयन तथा व्यापारियों, उद्यमियों की कठिनाइयों के निराकरण के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने वाणिज्य कर विभाग के ही सात अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है.

डॉ. सुधाकर तिवारी बने पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्राचार्य

श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कॉलेज, सुदिष्टपुरी के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय के 30 जून को अवकाश ग्रहण करने के बाद डॉ. सुधाकर तिवारी यहाँ के नये प्राचार्य बने है. 

डीेएम ने रसड़ा, फेफना व नगरा थानों का जायजा लिया

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को तीन थानों पर जाकर थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया. इस दौरान रसड़ा थाने पर दर्जन भर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और निस्तारण के लिए लेखपाल व पुलिस को दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई फसल ऋण मोचक योजना की बैठक

लघु व सीमांत किसानों के उन्नयन व विकास के लिए चलाई गई फसल ऋण मोचक योजना की पहली बैठक जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने ऋण माफी के सम्बन्ध में जरूरी दिशा निर्देश कृषि विभाग व बैंक अधिकारियों को दिया.

जिलाधिकारी ने वन महोत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिये दिशा निर्देश

जनपद में 1 से 7 जुलाई तक पौधरोपण सप्ताह व वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाना है. इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पौधरोपण समिति की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की. इस कार्यक्रम के मूल उद्देश्य की जानकारी देते हुए पूरी गम्भीरता से दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया.

जीएसटी दिवस मनाया गया, जिलाधिकारी ने फीता काट किया शुभारम्भ

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई से लागू होने के उपलक्ष्य में वाणिज्य कर विभाग द्वारा‘जीएसटी दिवस’ के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने फीता काटकर किया.

आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी सम्बन्धी दी गयी जानकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में टीडीएस (स्रोत पर कर की कटौती) विषयक कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सभी आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी से जुड़ी बातों को बताया गया.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषयक बैठक पहली को

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू किये जाने की अधिसूचना से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई को अपरान्ह 04 बजे जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में होगी.

सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश 

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई. जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश परिवहन विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों को दिया. कहा लोग जागरूक होंगे व यातायात नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से घटनाएं कम होंगी.

पहली को इन मतदान केन्द्रों पर होगा पंचायत उप निर्वाचन 

विकास खण्ड़ों के ग्राम पंचायत में प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त स्थान/पदो पर 01 जुलाई को पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा.

​ब्लॉक, तहसील, थाना, सीएचसी, पीएचसी पर हो बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी : जिलाधिकारी

जिला मुख्यालय से लेकर समस्त तहसील, ब्लॉक, थाना, सीएचसी, पीएचसी पर इंटरनेट व्यवस्था सुचारु रुप से निर्बाध चले, इस पर जिलाधिकारी का पूरा जोर है.