Tag: डीएम
नगरीय चुनाव के मद्देनजर किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बलिया. रवीन्द्र कुमार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने आदेशित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत इस जनपद के समस्त नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में 11.05.2023 को मतदान सम्पन्न होगा.
बांसडीह, बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सोमवार को कोतवाली परिसर बांसडीह में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत सहतवार, मनियर, बांसडीह के समस्त राजनैतिक दलों व निर्दल प्रत्याशियों के साथ ही सभासद पद के प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
मई व जून माह में समस्त राजस्व/चकबन्दी न्यायालय का समय में बदलाव
बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद के समस्त राजस्व/ चकबंदी न्यायालय के साथ-साथ राजस्व एवं फौजदारी अभिलेखागार के कार्य का समय 01 मई से 30 जून तक प्रातः 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रातः 09:30 बजे से 10 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी अनुमन्य है.
