Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ELECTION लाइव
  • पंचायत न्यूज़
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान
  • ELECTION लाइव
  • नगर निकाय चुनाव
  • पंचायत न्यूज़
  • बैरिया

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान बैरिया (बलिया). नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव में गुरुवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया.
सेंट्रल डेस्क 11 May, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bairiya_election

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान

बैरिया (बलिया). नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव में गुरुवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया.

इस बार कुल 56.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जो पिछली बार वर्ष 2017 के चुनाव में कुल पड़े 60.23 प्रतिशत मतों की तुलना में 4.11 प्रतिशत कम रहा.
यहां के सभी 31 मतदान केंद्र संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए थे. ऐसे में यहां के हर मतदान केंद्र पर व्यापक स्तर पर पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी इसके अलावा 16 मोबाइल टीमें भी बराबर चक रमण कर रही थी.

बीच में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैरिया कम अपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए. मतदान अभिकर्ता मतदान कक्ष से दूर रखे गए थे. प्रायः मतदान केंद्रों पर काफी संख्या में ऐसे भी मतदाता आए जिनके पास वोटर आईडी व आधार कार्ड तो था लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम ही नहीं थे. जिस वजह से लगभग 300 मतदाताओं को बिना वोट दिए निराश वापस लौटना पड़ा.

यहां के मतदान केंद्रों में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया व कम्पोजिट विद्यालय बैरिया को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां मतदाताओं के लिए छाया व पेयजल एवं नवजात शिशु वाली माता मतदाता को अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए स्थान एवं सेल्फी स्टैंड बनाया गया था.

गलत पहचान पत्र के सहारे मतदान का प्रयास करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर थाने पर बिठाया. सुबह 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक मतदान का रफ्तार तेज रहा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही और कटारे लंबी दिखी. लेकिन 12:00 बजे के बाद मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसर गया. कहीं-कहीं दीवार के साए में कतार में खड़े तो कहीं छाया देखकर कतार में बैठे मतदाता अपनी बारी के इंतजार में दिखे.

जबकि साइन 3:00 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर फिर भीड़ बढ़ गई और शाम 6:00 बजे मतदान बंद होने के समय तक भीड़ लगी रही. कुल मिलाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया नगर पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ.

Related

Tags: अध्यक्ष पद आधार कार्ड एसडीएम एसपी चुनाव जिलाधिकारी डीएम नगर पंचायत नगर पंचायत चुनाव पुलिस बलिया बलिया खबर बलिया न्यूज बलिया समाचार बैरिया मतदान वोटर आईडी सभासद पद

Post navigation

Previous: फर्जी मतदान में तीन गिरफ्तार
Next: बेल्थरारोड में भी मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.