Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया की खास – खास ख़बरें /30 April 2023
  • CRIME डायरी
  • ELECTION लाइव
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया की खास – खास ख़बरें /30 April 2023

दुबहड़( बलिया).स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है.
Assignment Desk 30 April, 2023 1 minute read
live blog news update breaking

बलिया की खास – खास ख़बरें /30 April 2023

 

  • बलिया लाइव  साक्षात्कार  – आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है मंगल पांडे के गांव का मेधावी दीपक

  • निकाय चुनाव में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन कसेगा नकेल
    बांसडीह, बलिया. नगर पंचायत चुनाव को लेकर शासन व प्रशासन कोई भी कोर कसर नही छोड़ना चाहता. शनिवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी बांसडीह पंहुचे और क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस व कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ,चौकी प्रभारी पंकज सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस बल के साथ बांसडीह बड़ी बाजार, सप्तर्षि द्वार व कस्बे में फ्लैग मार्च किया.
    अपर पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च के उपरांत कहा कि यह फ्लैग मार्च नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. हमारी प्राथमिकता जनपद में निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराना है.
    अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के माध्यम से नगर पंचायत की जनता को आश्वस्त किया कि भयमुक्त होकर चुनाव में अपना मतदान जरूर करे. किसी के भी प्रलोभन में न आये. मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करने का कार्य किया जा रहा है.
    बांसडीह से रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट
  • दो सगी बहनों को लेकर भागते समय गिरफ्तार
    पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

    बैरिया बलिया. लड़की के परिजनों ने दो युवकों द्वारा शुक्रवार को दो सगी नाबालिग बहनों को भगाकर कही अन्यंत्र ले जाते समय शुक्रवार की देर रात्रि सुरेमनपुर स्टेशन से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से दो सगी नाबालिग बहने अचानक घर से गायब हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन व उनकी तलाश करने के बाद सीधे रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर पहुंचकर खोजबीन करने लगे. इसी बीच प्लेटफॉर्म संख्या एक के सबसे पूरब अंधेरे में बैठे थे. परिजनों ने टार्च की रोशनी में दोनों नाबालिग लड़कियों व उन लोगो को भगाकर ले जारहे युवको को पहचानकर चौतरफा घेराकर पकड़ लिया. परिजनों की सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन सुरेमनपुर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाई. पुलिस ने शनिवार को दोनों युवकों मनीष यादव व कृष्ण कुमार यादव को नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के सम्बंध में अपहरण व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय चालान भेज दिया.
    बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट
  • नाला निर्माण कार्य समय से हो पूरा, गुणवत्ता पर रहे विशेष ध्यान: डीएम
    होटल पार्क इन से एनसीसी तिराहा तक हो रहा नाला निर्माण

    बलिया. जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को होटल पार्क-इन से एनसीसी तिराहा तक बन रहे नाले का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य के बारे में विधिवत जानकारी ली. साफ तौर पर निर्देश दिया कि जितना जल्दी हो सके, निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाए. निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए.

उन्होंने कहा कि इधर के इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी जा चुकी है. इसलिए प्रयास यही हो कि बरसात से पहले निर्माण पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाए. चेतावनी भी दिया कि अगर समय से कार्य पूरा नहीं हुआ और गुणवत्ता में कमी दिखाई दी तो संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी.

  • विजयीपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण
    जिलाधिकारी विजयीपुर स्थित रेगुलेटर पर पहुंच रेगुलेटर लगाने के कार्य का निरीक्षण किया. सिंचाई विभाग के इंजीनियर से प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी ली और शीघ्र कार्य पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिए. इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा के अलावा लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के इंजीनियर साथ थे.
  • सपा ने निकाय चुनाव के लिए सुशील पाण्डेय को दो चुनाव क्षेत्रों में बनाया प्रभारी

बलिया. जिले की सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में हो रहे निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. इसमें वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बलिया नगर पालिका के साथ-साथ बांसडीह नगर पंचायत में भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है. सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा शनिवार को जारी की गई सूची के अनुसार बलिया नगर पालिका के लिए साथी रामजी गुप्ता, परवेज रोशन, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, राजेश गोंड, रविंद्र नाथ यादव, रामनाथ पटेल, विजयशंकर यादव मंगोलपारी व अनिल खरवार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • खुले में पशुओं को छोड़ने वाले हो जाएं सावधान

पशु को पकड़ने के साथ पशुपालक पर भी हो सकती है कार्रवाई

बलिया. शहर हो या देहात, पशुओं को खुला छोड़ देने को लेकर प्रशासन अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है.
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि अगर किसी ने भी अपने घरेलू पशुओं को सुबह शाम दूध निकालने के बाद खुला में छोड़ दिया तो उनको पकड़ लिया जाएगा. साथ ही जिनके भी पशु होंगे उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.

उन्होंने बताया कि खुला में पशुओं को छोड़ देने के कारण कई बार पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे काफी दुर्घटनाएं देखने को मिल जाती हैं. इसके अलावा आम लोगों के बीच भी उन पशुओं के मारने का डर बना रहता है. इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरेलू पशुओं को अपनी निगरानी में ही कहीं भी रखें. दूध निकालने के बाद उनको चारा आदि के लिए खुले में ना छोड़ें, बल्कि उन पर नजर बनाए रखें. यह सुनिश्चित करें कि पशु सड़क पर अथवा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाए. अगर ऐसा देखने को मिला तो पशु को जब्त तो किया ही जाएगा, पशुपालक पर ही कार्रवाई की जाएगी.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चप्पल उत्पादन का अनोखा प्रदर्शन
    बिल्थरारोड (बलिया). उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संचालित स्वयं सहायता समूह ने बलिया जिले के सीयर ब्लॉक में उत्पादित चप्पल के रोजगार के माध्यम से अनोखा प्रदर्शन कर स्वयं सहायता समुह का नाम रोशन किया है.
    सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत पलिया खास में पटेल आजाद आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से हवाई चप्पल का निर्माण कर अब बाजारो में आपूर्ति देने की तैयारी शुरू कर दी है.
    इस व्यवसाय की शुरुआत शनिवार को समूह की अध्यक्षा रेखा सिंह ने अपने समूह की टीम के साथ सीयर ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी मधु छंदा सिंह को दो जोड़ी हवाई चप्पल बिक्री करके शुरुआत कर दिया.
    खण्ड विकास अधिकारी मधु छंदा सिंह ने तैयार हवाई चप्पल का निरीक्षण कर उसकी तारीफ करते नही थकी. उन्होंने समूह की प्रगति को देख उनके तैयार चप्पल को अब बाजारों तक समूह का डिब्बा तैयार कर आपूर्ति देने का सुझाव दिया.साथ ही दो जोड़ी चप्पल भी अपने परिवार के लिए खरीदा.
    इस मौके पर एडीओ आईएस बी मृत्युंजय कुमार राय, ब्लाक के मिशन मैनेजर भूपेंद्र चौधरी, सलमा तथा चन्द्र प्रकाश मिश्रा संग अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे.
    बिल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
  • बिल्थरारोड डिपो को नंबर वन बनाने कासंकल्प
    बिल्थरारोड (बलिया). रोडवेज बस डिपो के नवागत एआरएम अजय कुमार साहनी ने कार्यभार संभाल लिया. इनको वाराणसी से बिल्थरा रोड रोडवेज डिपो का नए एआरएम का पदभार दिया गया है.
    कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर बिल्थरारोड बस स्टेशन में कुड़ा को साफ कराई और कहा कि एक हफ्ते के अंदर बिल्थरारोड डिपो से सारी गंदगी साफ करा दी जाएगी. यहां काफी दिनों से साफ सफाई नहीं हुई है. इतनी सारी गंदगी एक दिन में साफ नहीं हो पाएगी. कम से कम एक हफ्ते तो लग ही जाएंगे. साथ ही आय के मामले में बिल्थरारोड डिपो को नंबर वन बनाने का संकल्प लिया. उनके करीबी रिश्तेदार की निधन की खबर मिलते ही वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए.
    बिल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
  • समलैंगिक विवाह भारतीय सभ्यता के लिए अभिशाप- मंगलदेव चौबे

बलिया. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिकता को लेकर जो याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की गई है वह बहुत ही निंदनीय है. केवल भारत ही नहीं समस्त विश्व का मानवीय जगत इस से पीड़ित है. यह याचिका किसी भी प्रकार से सुनवाई के योग्य नहीं थी. भारत में रहने वाला प्रत्येक समाज चाहे वह हिंदू सनातन हो, इस्लाम के अनुयाई हो, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन सभी इसकी घोर निंदा करते हैं, विरोध करते हैं. यह एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है जो मानवीय मूल्यों, संस्कृति, सभ्यता, पर आधारित समाज की परिकल्पना को तहस – नहस करना चाहता है.

  • नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला मुकदमा दर्ज
    दुबहड़( बलिया).स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों द्वारा घटना की सूचना दुबहड़ थाने पर दे दी गई है.लगातार तीन दिनों तक मान मनौव्वल सुलह समझौते की बात चलती रही बात जब नहीं बन पाई तब मामला थाने तक पहुंचा.
    जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग 9 वर्षीय दलित परिवार की लड़की अकेले ही खेत में बकरी चरा रही थी, कि जनाड़ी गांव निवासी आरोपी शिवशंकर पांडेय पुत्र गिरजा शंकर पांडेय उसे बहला-फुसलाकर अश्लील हरकत करने लगा और फरार हो गया. शाम को लड़की अपने परिजनों को सारी बात बताई जिसके बाद परिजनों ने दुबहड़ थाना पर तहरीर दिया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट 354 बी, 9 एम/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है. इस बात की जानकारी क्षेत्राधिकारी को होने के उपरांत स्थानीय थाने पर आ कर मामले की स्वयं उन्होंने जांच की. लड़की का बयान थाने पर दर्ज किया गया. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए करवाई में लग गई है. यद्यपि आरोपी अब तक थाने तक नहीं पहुंच पाया है .पुलिस खोजबीन में लगी हुई है.
  • परिवहन मंत्री से डिवाइडर खुलवाने की मांग
    रसड़ा (बलिया).भाजपा नेता संदीप सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्रक सौंप कर नगर के प्यारेलाल चौराहे पर स्थित डिवाइडर को खुलवाने की मांग किया. जिस पर दयाशंकर सिंह ने तत्काल डिवाइडर खुलवाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर वेद प्रकाश सिंह रिंकू, अंकित सिंह, ठाकुर मंगल सिंह, सुशील सोनी, विनोद सोनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
    रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट
Tags: बलिया लाइव बलिया समाचार बेल्थरारोड बौद्ध ब्लाक के मिशन मैनेजर भूपेंद्र चौधरी भाजपा भारत भारतीय सभ्यता मुकदमा रसड़ा राज्य रोडवेज बस डिपो लोक निर्माण विभाग वाराणसी विजयीपुर सनातन समलैंगिक विवाह समलैंगिकता समाजवादी पार्टी सरकार सर्वोच्च न्यायालय साक्षात्कार सिख सिंचाई विभाग सीयर ब्लाक सुरेमनपुर हिंदू हिंदू सनातन होटल पार्क इन

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने अस्थाई गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
Next: बलिया लाइव साक्षात्कार – आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है मंगल पांडे के गांव का मेधावी दीपक

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.