रेवती कस्बा समेत दर्जन भर गांवों की बत्ती गुल

रेवती (बलिया)। जल विद्युत केन्द्र रेवती के टाऊन फीडर की ट्रॉली जलने से पूरे 24 घंटे से नगर क्षेत्र की  विद्युत  आपूर्ति ठप  हो गई है.   टाऊन फीडर के अलावे हडियाकला, बैरिया, सहतवार फीडर  भी प्रभावित होने से नगर सहित दर्जनो ग्राम सभाओं की आपूर्ति  बाधित हो गई है. पेयजल आपूर्ति, कुटीर उद्योग, आटा चक्की सब ठप होने से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित रहा. विद्युत केन्द्र के प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि ट्रॉली बदलने का युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहा है. शनिवार तक आपूर्ति बहाल हो जायेगी.