Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • गठबंधन राजनीति के प्रणेता थे चंद्रशेखर
  • स्पेशल/Exclusive

गठबंधन राजनीति के प्रणेता थे चंद्रशेखर

यूपी विधान सभा चुनाव में इस बार गठबंधन राजनीति की खूब चर्चा है. गठबंधन राजनीति में कई तरह के नए नारे भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं हमारे देश की धरातल पर गठबंधन की राजनीति की शुरूआत कब हुई.
News Desk 11 February, 2017 1 minute read
CHANDRASHEKHAR_1

लवकुश सिंह

यूपी विधान सभा चुनाव में इस बार गठबंधन राजनीति की खूब चर्चा है. गठबंधन राजनीति में कई तरह के नए नारे भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं हमारे देश की धरातल पर गठबंधन की राजनीति की शुरूआत कब हुई. इस तथ्‍य का खुलासा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा द्धारा चंद्रशेखर के निधन के बाद लिखे एक लेख से ही हो जाता है.

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखर संसदीय परम्परा के शिखर पुरुष – नरेंद्र मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के संबंध में उन्‍होंने लिखा है कि गठबंधन की राजनीति देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और संसदीय राजनीति में अटूट श्रद्धा रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री बलिया के चंद्रशेखर ने देश की सेवा करते हुए, कुछ बातों से कभी समझौता नहीं किया. वह आजीवन समाजवाद और समाजवादी व्‍यवस्‍था के पक्षधर रहे. कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल के अभिन्‍न अंग रहते हुए भी उन्‍होंने अपने यूवा साथियों के माध्‍यम से समाजवादी दिशा में ले जाने का प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें- चंद्रशेखर के कारण बना जेपी स्मारक

जब उन्‍हें लगा कि कांग्रेस को कुछ निरंकुश ताकतें अपने हिसाब से चलाना चहती हैं,  तो वह बिना वक्‍त गंवाए देश को उबारने के लिहाज से जयप्रकाश नारायण के सांथ आकर खड़े हो गए. इसकी कीमत उन्‍हें जेल में नजरबंदी के रूप में चुकानी पड़ी. इसके बावजूद भी वे झुके नहीं, बल्कि इससे समाजवाद के प्रति उनकी धारणा और बढ गई. इसी का परिणाम था कि देश में जनता पार्टी के आंदोजन ने जोर पकड़ा और कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी. भले ही यह प्रयोग ज्‍यादा दिनों तक नहीं चल सका, किंतु देश में वास्‍तविक अर्थों में गठबंधन के राजनीति की शुरूआत यहीं से हुई थी और इसके प्रणेता थे चंद्रशेखर.

गठबंधन की मूल व्‍यवस्‍था पर यह थी चंद्रशेखर की सोच

गठबंधन की राजनीति पर चंद्रशेखर का कथन था कि गठबंधन एक व्‍यवस्‍था मात्र है. यह लाकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुकूल नहीं है. चाहे वह भारत की बात हो या दुनिया के किसी अन्‍य देश की. जनतंत्र में होता यह है कि यदि कोई पार्टी बहुमत में नहीं आती है, तो एक समझौते को तैयार हो जाती है, किंतु इसके लिए कुछ चीजों का होना आवश्‍यक है. पहली बात यह कि देश-प्रदेश के सामने जो समस्‍याएं हैं, उन पर एक मत हो. दूसरी बात यह कि सिद्धांतों के लिए क्‍या कार्यक्रम अपनाया जाए कि आपसी सहमति बनी रहे. अगर यह नहीं है तो वह प्रजातांत्रिक गठबंधन नहीं है. केवल सत्ता में भागीदारी है.

इसे भी पढ़ें – चंद्रशेखर को दिया जाए भारत रत्न सम्मान

जब चंद्रशेखर ने कहा-वी आर नाट लीडर्स, डीलर इन पार्टीज

इस विधान सभा चुनाव में लगभग लोगों का मन-मिजाज राजनीति के ईर्द-गिर्द ही घूम रहा है. यह सही है कि राजनीति में अब नेताओं का मान कम हो गया है. इस बात को बहुत पहले ही चंद्रशेखर इंगित कर चुके थे. अपनी सक्रिय राजनीति के दौरान ही एक साक्षात्‍कार के दौरान राजनीति में राजनेताओं के मान कम होने के सवाल पर उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से यह कहा था कि-‘’वी आर नाट लीडर्स,डीलर इन पार्टीज.’’ राजनीति में जो तस्‍वीर आज सामने है, उसे वह अपने निधन से पूर्व ही सभी को बता गए. उन्‍होंने तब आगे कहा था कि अब राजनीति के दो उद्देश्‍य रह गए हैं. पहला समाज में लोगों का समर्थन कैसे मिले ? कुछ भी, कैसे भी ? चाहे गलत करके या सही करके.

इसे भी पढ़ें – साहस, शौर्य एवं संवेदना के प्रतीक थे चंद्रशेखर 

दूसरा पैसा कैसे मिले ? अब की राजनीति भी इन्‍हीं दो चीजों पर आधारित है. पैसे पर और असरदार लोगों के समर्थन पर. वैसे मेरा मानना है कि यह न किया जाए तो उससे उतना ही लाभ मिलता है, जितना और किसी तरीके से. राजनीति में भटकाव की इस प्रक्रिया को एक व्‍यक्ति नहीं चला रहा है. जब हम जनता से दूर हो जाते हैं. उनकी समस्‍याओं पर कम ध्‍यान देते हैं. ऐसे में गैर राजनीतिक गतिविधियां चलने लगती हैं. गांधी जी ने कहा कि राजनीति सिर्फ भाषण देना नहीं है. कुछ रचनात्मक कार्य भी होने चाहिए. अब यह कौन करता है? करता भी है तो गैर सरकारी संस्‍था चलाता है. एनजीओ को चलाने के लिए वह सारी तिकड़म चाहिए जो सरकारी संस्‍थाओं में चलते हैं. यदि इसे अस्‍वीकार कर दीजिए तो सबसे गए गुजरे आदमी हैं हम. हम राजनीति नहीं, राजनीति के सौदागिरी का काम करते हैं. वी आर नाट लीडर्स, डीलर इन पार्टीज.

चंद्रशेखर विषयक अन्य खबरों को पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें

Post navigation

Previous: रेवती कस्बा समेत दर्जन भर गांवों की बत्ती गुल
Next: 11 दिन बाद भी लापता महिला का सुराग नहीं

ये भी पढ़ें

Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.