Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • Ballia-बेल्थरारोड क्षेत्र के समीर हत्याकांड के आरोपी अफीफ को कोर्ट में सरेंडर से पहले पुलिस ने दबोचा
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड क्षेत्र के समीर हत्याकांड के आरोपी अफीफ को कोर्ट में सरेंडर से पहले पुलिस ने दबोचा

बेल्थरारोड क्षेत्र के समीर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी अफीफ को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मऊ कोर्ट परिसर के गेट से गिरफ्तार कर लिया।
General Desk 22 December, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Mau Arrest

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया/मऊ. बेल्थरारोड क्षेत्र के समीर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी अफीफ को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मऊ कोर्ट परिसर के गेट से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अफीफ को कोर्ट परिसर में प्रवेश करते समय पुलिस द्वारा पकड़े जाते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार बेल्थरारोड क्षेत्र के मृतक समीर कुमार के भाई सूरज कुमार की तहरीर पर थाना रामपुर में रॉबिन सिंह, अविनाश सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, गौरव यादव, अफीफ और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस का मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये का इनामी रॉबिन सिंह पहले ही शनिवार देर रात मऊ कोतवाली में सरेंडर कर चुका है। पुलिस इससे पहले एक अन्य आरोपी सुबोध सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

पहला हत्याकांड: समीर की हत्या

25 नवंबर की रात मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र में बेल्थरारोड के समीर कुमार उर्फ मंटू पर सुनियोजित हमला किया गया था। शादी समारोह से लौटते समय मयारी गांव के पास चार पहिया वाहन से रास्ता रोककर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल मऊ, फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी और बाद में लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समीर बलिया में उभांव थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड नंबर-2 का निवासी था।

दूसरा हत्याकांड: आयुष यादव की गोली मारकर हत्या

13 दिसंबर को बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड में राहुल यादव उर्फ आयुष को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल आयुष को सीएचसी सीयर, मऊ जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इस मामले में भी रॉबिन सिंह, रोहित, राज और पवन सिंह नामजद आरोपी थे। अब तक एक महिला समेत कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Belthra road News Ballia Belthraroad News Ballia LIVE Ballia news उभावं बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड मऊ मऊ पुलिस सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-फर्जी ट्रस्ट में नौकरी के नाम पर लाखों वसूले, फर्जीवाड़ा खुला तो पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा
Next: Ballia-खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.