अच्छा काम करने में अनेक बाधाएं उत्पन्न होती हैं. उन बाधाओं से हतोत्साहित न होकर परिश्रम व लगन के साथ प्रयास जारी रखने से सफलता अवश्य मिलती है. यह विचार है दर्जा प्राप्त मंत्री व विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का. वे क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के मध्य स्टीमर संचालन का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सभा को संबोधित कर रहे थे.
बलिया में हर साल रक्षाबंधन के मौके पर निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी की समीक्षा नवागत जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मातहतों के साथ किया. इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी पुलिस अधीक्षक राम योगी यादव, विष्णुपुर मस्जिद के सेक्रेटरी अफसर आलम सिकंदर खान, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
