Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • विद्यालय प्रबंधक परिषद सीधे फरियाने की मुद्रा में
  • जिला जवार

विद्यालय प्रबंधक परिषद सीधे फरियाने की मुद्रा में

सरकार की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की उपेक्षा से समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक नाराज हैं. अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों का कहना है कि लगातार सरकार की उपेक्षा से माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता गिरती गई और इनकी माली हालत खराब होती गई है.
News Desk 29 August, 2016 1 minute read
SCHOOL_MANAGERS

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी

विद्यालयों की खस्ता मालीहालत के लिए सीधे सरकारी तंत्र को जिम्मेदार बताया
बलिया। सरकार की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की उपेक्षा से समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक नाराज हैं. अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों का कहना है कि लगातार सरकार की उपेक्षा से माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता गिरती गई और इनकी माली हालत खराब होती गई है.

इसे भी पढ़ें – दो सौ गांवों के पौने तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में
प्रबंधकों के अधिकारों पर लगातार कैंची चलाने से कर्माचारी निरंकुश हो गए
राज्य सरकार की ओर से प्रबंधकों के अधिकार पर लगातार कैंची चलाने से समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी निरंकुश हो गए हैं. इसके कारण विद्यालयों में अनुशासन समाप्त हो गया है. शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मनमाने ढंग से विद्यालय आते हैं और चले जाते हैं. वेतन भुगतान के लिए एक-एक माह तक चाकडाउन आंदोलन करना और फिर आंदोलन अवधि का भी पूरा वेतन पा जाना, यह उनकी आदत में शामिल हो गया है.

इसे भी पढ़ें – टिका देवरी के बिक्रम सिंह यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार

लगातार घटती जा रही है विद्यालयों में छात्र छात्राओं की संख्या
इससे अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की स्थिति बदतर हो गई है. इन विद्यालयों में छात्र छात्राओं की संख्या लगातार घटती जा रही है. इस परिस्थितियों से नाराज अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने एक बैठक जवहीं माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अवध बिहारी चौबे की अध्यक्षता में बैठक की.

इसे भी पढ़ें – गड़वार में बाइक की टक्कर से युवती की मौत
प्रबंधकों को अधिकार नहीं दे सकते, तो शिक्षक, सैलरी और मान्यता वापस ले लो
इस बैठक में निर्णय लिया गया यदि सरकार विद्यालयों में अनुशासन एवं शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रबंधकों को व्यापक अधिकार नहीं दे सकती है तो विद्यालय प्रबंधक सभा यह मांग करेगा कि सरकार अपनी मान्यता, अपने शिक्षक एवं सैलरी वापस ले. प्रबंधकों को विद्यालय वापस कर दें. इससे इन विद्यालयों में छात्र संख्या में भी वृद्धि हो जाएगी और शिक्षा की गुणवत्ता बहाल हो जाएगी. करीब तीन घंटे तक चले इस मंथन में विद्यालयों में किसी विषय की नई मान्यता न मिलना, सरप्लस दिखाकर के पदों की संख्या कम कर देना, विद्यालय के रिकॉर्ड को यह कहकर मान्यता न देना कि इसका ऑफिस रिकॉर्ड विभागीय कार्यालय में नहीं है. इन तमाम कारणों से इन विद्यालयों की स्थिति बिगड़ती चली गई.

इसे भी पढ़ें – बलिया समेत सात जिलों के डीएम हाईकोर्ट में तलब
सीधे सपा सुप्रीमो से मिलकर रखेंगे अपनी बात
माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा को डॉ. चंद्रशेखर उपाध्याय, यतेन्द्र बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह दिनेश सिंह, डॉ बृजेश पाठक, अमरेंद्र शुक्ल, अनिल सिंह, तपेश्वर यादव, कैलाश सिंह, विनोद सिंह, गौतम तिवारी, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया. यह भी निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को राज्य प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल के साथ बलिया प्रबंधक सभा का एक प्रतिनिधि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलकर अपनी बात रखेगा. सभा का संचालन डीएवी इंटर कॉलेज बिल्थरारोड के प्रबंधक अनूप हेमकर ने किया.

इसे भी पढ़ें –राम इकबाल ने रसड़ा पुलिस को आड़े हाथों लिया

बच्चा पाठक और राजधारी संरक्षक मंडल में
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा बलिया की नई कार्यसमिति गठित कर दी गई है. ग्यारह सदस्यीय संरक्षक मंडल में पूर्व मंत्री बच्चा पाठक, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अवध बिहारी चौबे, चंद्रशेखर उपाध्याय, एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू, तपेश्वर यादव, यतेंद्र बहादुर सिंह, केशव प्रसाद सिंह, नलिनेश श्रीवास्तव, जयवीर सिंह शामिल है.

इसे भी पढ़ें –एटीएम कार्ड डिटेल जानकर पच्चीस हजार उड़ा दिया

मुन्ना जी अध्यक्ष, अनूप हेमकर कार्यवाहक अध्यक्ष
संजय कुमार सिंह मुन्ना जी को अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए अनूप कुमार हेमकर को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है. पांच उपाध्यक्ष में डॉ. बृकेश कुमार पाठक, अमरेंद्र कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र राय, विनोद सिंह के नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें –धनीपुर से हल्दी तक मजबूत होगा रिंग बंधा – नारद राय

प्रमोद कुमार सिंह रेवती को महामंत्री बनाया गया

प्रमोद कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना जी रेवती को महामंत्री बनाया गया है. मझौली के गौतम तिवारी व बड़ागांव के अनिल कुमार सिंह को मंत्री तथा सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावे कार्यकारिणी समिति में अभय सिंह, अरुण सिंह, राम सागर सिंह, अतुल कुमार सिंह, केशव प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, बब्बन सिंह रघुवंशी, विनय कुमार उपाध्याय, कैलाश सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, फुलदेव पांडेय, प्रहलाद सिंह, महेश प्रताप तिवारी के नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें –बाढ़ पीड़ितों के हमले में सिपाही और लेखपाल घायल

Tags: शिक्षक

Post navigation

Previous: धनीपुर से हल्दी तक मजबूत होगा रिंग बंधा – नारद राय
Next: बाढ़ कटान पीड़ितों को जिमाया शिक्षा विभाग ने

ये भी पढ़ें

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.