स्थानीय विकास खण्ड के मीरनगंज गांव में पर्यावरण एवम् स्वास्थ्य विषयक एक दिवसीय गोष्ठी में सोमवार को महिला चेतना मण्डल तथा महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं के स्वास्थ्य पर चर्चा किया गया. विकास खण्ड के रोहना गांव के प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को महिला चेतना मण्डल एवम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चौपाल लगाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया.
मीरनगंज स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा इकाई अघ्यक्ष दिनेश राजभर ने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी, पुत्री एवम मां के सम्बन्ध की बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रदेश अध्यक्ष राम अंचल राजभर आदि नेताओं के द्वारा अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना की.
महाविद्यालयों के छात्र संघ नेताओं ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि बेटी के सम्मान में 27 जुलाई को बलिया बंद रखा जाएगा. स्थानीय एक होटल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए सतीश चंद्र महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक कुमार पाठक, कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अजय यादव एवं टाउन महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ प्रिंस ने संयुक्त रूप से छात्र संघर्ष समिति के निर्णय से अवगत कराया.
