Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दलजीत टोला में सिलिंडर में लगी आग, लगा बम फटा, महिला की मौत, दर्जन भर झुलसे
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दलजीत टोला में सिलिंडर में लगी आग, लगा बम फटा, महिला की मौत, दर्जन भर झुलसे

बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर की नई बस्ती दलजीत टोला गांव में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे खाना बनाते समय गैस सिलिन्डर फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसी के परिवार के एक दर्जन सदस्य घायल हो गए.
News Desk 12 May, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DALJEETTOLA_BAIRIYA_5

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर की नई बस्ती दलजीत टोला गांव में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे खाना बनाते समय गैस सिलिन्डर फटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसी के परिवार के एक दर्जन सदस्य घायल हो गए. आनन फानन मे ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मदद से सभी पीड़ितों को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. अभी तीन घायलों की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है. इस भीषण घटना से गांव में कोहराम मच गया है. जेपी के गांव के लोग गमगीन है. 

जानकारी के अनुसार नई बस्ती दलजीत टोला निवासी लक्ष्मण प्रजापति के घर गैस चूल्हा पर खाना बन रहा था. परिवार के अन्य सदस्य टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अचानक सिलिन्डर फट गया. नतीजतन झोपड़ी व पक्के मकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं. अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग के जद में आने से घर में रखा दूसरा भरा सिलिन्डर भी ब्लास्ट कर गया. घटना के समय इतना आवाज हुई कि जैसे बम फटा हो. घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण जुट गए. आग बुझाने लगे. लोगों ने सूचना पुलिस को दी. मौके पर एसओ गगन राज सिंह पहुंचे.

इस हादसे में पूनम देवी पत्नी इन्दल प्रजापति (20 वर्ष) की मौत हो गयी. वही इंदल प्रजापति पुत्र सुभाष प्रजापति (25), राजेश प्रजापति (30), छोटक प्रजापति (22), रामायन प्रजापति (30), मुन्नी देवी पत्नी सुबाष चन्द (60), फूल कुमारी पत्नी छोटक (20), प्रियंका पुत्री रमेश (10), राधिका पुत्री सुभाष (15), लक्ष्मीना पुत्री इन्दल (03), सरिता पुत्री राजेश (11), लक्ष्मीना पत्नी राजकिशोर (25), आदित्य पुत्र इन्दल (02) घायल हो गए. सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. तीन घायलों की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री की उज्जवला ड्रीम योजना से प्राप्त गैस चूल्हा से हुई इस हृदय विदारक घटना से सभी स्तब्ध हैं. आखिर यह घटना कैसे हुई, यह सवाल ग्रामीणों को परेशान कर रहा है. ग्रामीणों की माने तो इस घटना की जांच होनी चाहिए. ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके. 

नई बस्ती, दलजीत टोला में घटना के तत्काल बाद सूचना पर बैरिया एसओ तो पहुंच गए. मगर बार बार फोन करने के बावजूद एम्बूलेंस नहीं पहुचीं. पीएचसी जेपी नगर के चिकित्सक ने जब अन्त में फोन किया तो घन्टो बाद मौके पर एक एंबुलेंस पहुंची. तत्काल प्रधान रुबी सिंह और समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने निजी वाहनो की व्यवस्था कर सभी घायलो को अस्पताल भिजवाया. उधर, बार बार फोन करने के बावजूद सीएमओ ने भी फोन पर कोई रिस्पांस नहीं दिया. इस वजह से लोगों में नाराजगी है.

सिलिन्डर फटने के बाद लगी आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड के दस्ते ने तत्काल पहुंच कर आग पर काबू पाया. इस कारण पीड़ितों के मकान के अलावा किसी दूसरे मकान में आग नहीं फैल पाई. वहीं सिलिन्डर फटने से लक्ष्मण प्रजापति का पक्का मकान कई जगह  क्षतिग्रस्त हो गया है.

 

Related

Tags: उज्जवला योजना जयप्रकाशनगर जिला अस्पताल दलजीत टोला नई बस्ती पीएचसी पुलिस बैरिया सिलिंडर सीएचसी सोनबरसा हादसा

Post navigation

Previous: मधुबनी में मिली वृद्ध की लाश
Next: एनपीए खाता वाले किसान खाते में फीड कराएं आधार

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.