Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नरही कांड से लोकतंत्र कलंकित – मौर्य
  • Uncategorised

नरही कांड से लोकतंत्र कलंकित – मौर्य

नरही कांड से लोकतंत्र कलंकित हुआ है. रात को सो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पहले लाठीचार्ज, फिर पुलिस फायरिंग ने यह साबित कर दिया है कि अखिलेश सरकार में जंगलराज कायम है और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है.
News Desk 22 August, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BJP_NARAHI

नरही थाना गोलीकाण्ड के शिकार विनोद राय की पत्नी और बच्चों से मिलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या.

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। नरही कांड से लोकतंत्र कलंकित हुआ है. रात को सो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पहले लाठीचार्ज, फिर पुलिस फायरिंग ने यह साबित कर दिया है कि अखिलेश सरकार में जंगलराज कायम है और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है. ऐसा कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य का. श्री मौर्य रविवार को नरही कांड में मारे गए भाजपा नेता विनोद राय के श्राद्ध एवं भोज में देर शाम शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें – कटहल नाला फाटक बंद, अब बलिया शहर में भी आफत

पत्रकार वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, विधायक उपेंद्र तिवारी व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे
पत्रकार वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, विधायक उपेंद्र तिवारी व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विनोद राय की तीनों पुत्रियों के नाम भाजपा कोष से 11 लाख रुपए फिक्स करवाने की घोषणा की. साथ ही प्रदेश सरकार से उनके परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ में बह गई मासूम, किशोरी को सांप ने डंसा

श्री मौर्य ने कहा कि केवल कुछ अधिकारियों के तबादले से न्याय नहीं मिल सकता है. अभी घटना के मुख्य आरोपी अधिकारी बलिया में ही मौजूद हैं. उन्होंने नरही कांड से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले बलिया से बाहर करने की मांग की. लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.

इसे भी पढ़ें – सारंगपुर में बीएसटी बंधे को बचाने में कटी रात

इस राज्य में पुलिस से अपराधी नहीं डरते, बल्कि अपराधियों से पुलिस डरती है. कारण, अब तक प्रदेश में अखिलेश सरकार के शासन में 150 सिपाहियों की मौत हो चुकी है. जंगल राज के खिलाफ उन्होंने घोषणा किया की 24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में विधानसभा के सामने बड़ा प्रदर्शन करेगी. इसमें प्रदेश के समस्त भाजपा सांसद, पार्टी विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रदर्शन के दौरान यूपी की जनता करे पुकार, इस्तीफा दो अखिलेश सरकार की मांग की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ चौकी – 4 पत्ता क्रोसिन और 300 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर

उन्होंने मथुरा, बुलंदशहर, शाहजहांपुर सहित प्रदेश की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किस राज्य में अपराधी निरंकुश हैं और निर्भय होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. श्री मौर्य एक सवाल के जवाब में बताया कि अभी तक विपक्षी दलों के आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं. शीघ्र ही सपा और बसपा के कई और विकेट गिरने वाले हैं. भाजपा का मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में सपा से प्रदेश मुक्त होगा तथा मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा. मुख्यमंत्री पद का निर्णय पार्टी का संसदीय दल करेगा.

इसे भी पढ़ें – एनडीआरएफ व फ्लड पीएसी राहत कार्य संभालेगी

मायावती पर प्रहार करते हुए कहा कि 2014 में जनाधार खोने के बाद पहली बार आज आगरा की जनसभा में प्रकट हुई हैं. वह जान चुकी हैं कि दलितों का उन पर से विश्वास उठ चुका है. भाजपा नेता ने बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आधी आबादी बाढ़ से प्रभावित है. और सरकार की तरफ से राहत व्यवस्था शून्य है. इस मौके पर सांसद भरत सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, सांसद हरिनारायण राजभर, विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, मंजू सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, महामंत्री संजय मिश्रा, माधव प्रसाद गुप्त, जितेंद्र तिवारी, अनूप चौबे आदि मौजूद रहें.

इसे भी पढ़ें – गंगा ने 2013 का रिकार्ड तोड़ा, ट्रेनों का रूट डाइवर्ट

Related

Post navigation

Previous: शिव शंकर गुप्ता बने तेली-साहू महासभा के अध्यक्ष
Next: सपा-बसपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश – मौर्य

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.