Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • आज की पांच बड़ी खबरें
  • Uncategorised

आज की पांच बड़ी खबरें

पंजाब के मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी के साथ 23 लाख की ठगी, उन्नाव रेप कांड : कोर्ट में CBI ने कहा बलात्कार में शामिल था सेंगर, शशि सिंह पर भी सही आरोप, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में 14 की मौत, पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध को डाउनग्रेड किया, राजनाथ समेत कई दिग्गजों ने दिया सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को कंधा
News Desk 8 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SUSHMA_SWARAJ_2

राजनाथ सिंह ने दिया सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को कंधा

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया. वह 67 वर्ष की थीं. सुषमा स्वराज के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राहुल गांधी सहित लगभग सभी नेताओं ने शोक जताया. सुषमा स्वराज का पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोदी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. BJP की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था. नौ बार सांसद रहीं सुषमा स्वराज आम लोगों मे काफी लोकप्रिय थीं. राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और अन्‍य बीजेपी नेताओं ने सुषमा स्‍वराज के पार्थिव शरीर को कंधा दिया.

#WATCH Rajnath Singh, JP Nadda, Ravi Shankar Prasad, Piyush Goyal & other BJP leaders give shoulder to mortal remains of #SushmaSwaraj as they are being taken from BJP headquarters to Lodhi crematorium in Delhi. pic.twitter.com/H72kZ3lpQw

— ANI (@ANI) August 7, 2019

पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध को डाउनग्रेड किया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने से पाकिस्तान बेचैन है और उसने आज भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते निलंबित करने का ऐलान किया. पाकिस्तान ने साथ ही भारत के साथ कूटनीतिक संबंध को भी डाउनग्रेड करने का फैसला किया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर अब राज्य न होकर केंद्र शासित प्रदेश होंगे. इसके तुरंत बाद इस्लामाबाद ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया है. फिलहाल भारत में पाकिस्तान का कोई उच्चायुक्त नहीं है. वह इसी महीने नई दिल्ली में उच्चायुक्त भेजने वाला था लेकिन अब नहीं भेजेगा. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और राज्य के पुनर्गठन के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित करने की घोषणा की है. आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब भारत द्वारा पुलवामा हमले के बाद मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीने जाने की वजह से भारत में उसका निर्यात बहुत नीचे आ चुका है. असल में भारत के साथ वह पहले से ही व्यापार घाटे में था और अब यह अंतर बहुत बढ़ गया था.

Pak downgrades diplomatic relations with India, suspends bilateral trade

Read @ANI Story | https://t.co/teuoJq8SvL pic.twitter.com/zNQHt6UsSO

— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2019

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में 14 की मौत

14 killed, 145 wounded in Kabul bomb blast – https://t.co/KbN2OSanu8 #OANN pic.twitter.com/ea8Krr3cn2

— One America News (@OANN) August 7, 2019

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को तालिबान के एक आत्मघाती हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए. तालिबान के साथ शांति समझौते के बाद लग रहा था कि हिंसा थम रही है, लेकिन पूरे अफगानिस्तान में एक बार फिर रक्तपात का दौर लौट आया. देश में पिछले माह हिंसा में करीब 1,500 लोग हताहत हुए हैं. अफगानिस्तान की राजधानी में काबुल में आज तालिबान ने कार बम विस्फोट किया. सुबह करीब नौ बजे हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में धुएं की चादर फैल गई और घटनास्थल से दूर स्थित दुकानों के भी शीशे टूट गए. देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि कार बम से यह विस्फोट किया गया, लेकिन हमले का जिम्मा लेने वाले तालिबान ने दावा किया कि यह बहुत बड़ा ट्रक बम था. एक अफगान सुरक्षा अधिकारी ने भी एएफपी को बताया कि यह ट्रक बम था.

उन्नाव रेप कांड : कोर्ट में CBI ने कहा बलात्कार में शामिल था सेंगर, शशि सिंह पर भी सही आरोप

कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में उन्नाव रेप कांड की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पीड़िता के साथ बलात्कार करने में शामिल था. वहीं आरोपी शशि सिंह पर भी इस पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप बिल्कुल सही है. आरोपी विधायक सेंगर सुनवाई से पहले तक इस मामले में खुद को निर्दोष बता रहे थे. 28 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विधायक को निष्कासित कर दिया है. दुर्घटना में उन्नाव रेप पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पीड़िता के दो रिश्तेदारों (चाची और मौसी) की मौत हो गई थी.

पंजाब के मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी के साथ 23 लाख की ठगी

महारानी परनीत कौर

सांसद और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से ठगी करने के आरोपी अताउल अंसारी को झारखंड के जामताड़ा इलाके से प्रोडेक्शन रिमांड पर जल्द ही स्थानीय पुलिस टीम पटियाला लाएगी. एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है, जल्द ही सारा खुलासा किया जाएगा. गौरतलब है कि परनीत कौर के साथ नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान 23 लाख की ठगी हुई है. मामला यह है कि आरोपी ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि आपकी सैलरी डालनी है. जल्दी से अपना खाता, आधार, एटीएम नंबर बता दें. क्योंकि देर होने पर सैलरी अटक जाएगी. आरोपी ने परनीत को कहा कि वह होल्ड पर है. जल्द ही उनके पास एक ओटीपी नंबर भी आएगा, वह भी उसे बता दें. ताकि जल्दी से सैलरी डाली जा सके. परनीत कौर की ओर से सारी डिटेल बताते ही उनके खाते से 23 लाख रुपये निकाल लिए गए.

Related

Tags: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ

Post navigation

Previous: बनारस में बैंक कैशियर को गोली मारकर 1.7 लाख की लूट
Next: कार के चपेट मे आए मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.