Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • अध्यात्म
  • श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों भक्तों के साथ शामिल हुए सांसद नीरज शेखर व परिवहन मंत्री दयाशंकर
  • अध्यात्म

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों भक्तों के साथ शामिल हुए सांसद नीरज शेखर व परिवहन मंत्री दयाशंकर

कलश यात्रा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, यज्ञ समिति के सचिव सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक तथा जय मां काली बखोरापुर वाली के मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल ने हिस्सा लिया.
Central Desk 5 October, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
kalasyatra

दुबहर, बलिया. भृगुक्षेत्र बलिया में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के उपरांत श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का जलभरी मंगलवार को भब्य तरीके से निकाली गई. हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जिसमें बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश आदि जगहों से काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के कलश यात्रा में हजारों भक्तों के साथ शामिल हुए सांसद नीरज शेखर व परिवहन मंत्री दयाशंकर

कलश यात्रा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री, यज्ञ समिति के सचिव सुरेन्द्र मिश्रा, सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक तथा जय मां काली बखोरापुर वाली के मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल ने हिस्सा लिया.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों भक्त

यज्ञ स्थल पर सुबह से ही कलश यात्रा में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में महिला तथा पुरुष का जुटना शुरू हो गया था. एक बजे से कलश यात्रा निकाली गई जो कि बलिया शहर होते हुए पुनः गंगा घाट से जल लेकर लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा

कलश यात्रा में इतनी दूर तक लंबी लाइन थी कि दूर दूर तक सिर्फ श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे. काफी संख्या में पुलिस प्रशासन भीड़ को संभालने में लगे हुए थे. एक तरफ विशाल यज्ञ मंडप तथा दूसरी तरफ विशाल प्रवचन पंडाल में भारत के कोने-कोने से आए संत महात्मा प्रवचन कर रहे हैं . प्रवचन कर्ताओं में कृष्ण चंद्र ठाकुर जी, डॉ श्याम सुंदर पराशर जी, श्री अयोध्या नाथ स्वामी जी श्री मुक्तिनाथ स्वामी जी श्री बनमाली स्वामी जी प्रवचन कर रहे हैं.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा

स्वामी जी महाराज ने लोगों को प्रवचन करते हुए बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हिस्सा लेने का सौभाग्य ईश्वर की कृपा होने पर ही मिल पाती है. जब ईश्वर की कृपा होती है तो किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलता है. जो लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हिस्सा लेता है तो उसके सारे जन्मों के पाप कट जाते हैं उसके घर में दरिद्रता नहीं आती तथा लक्ष्मी का निवास होता है तथा श्री लक्ष्मी नारायण प्रभु की कृपा सदैव बनी रहती है. स्वामी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने मर्यादा से हटकर नहीं जीना चाहिए नहीं तो फिर मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रह जाता है. मनुष्य को विषम परिस्थितियों में भी अपनी मर्यादा का परित्याग नहीं करना चाहिए.

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की कलश यात्रा

बुधवार 5 अक्टूबर को अरणी मंथन के साथ यज्ञ में मंडप में यजमान प्रवेश करेंगे तथा 500 यजमान एक साथ विश्व शांति के उद्देश्य से एक साथ आहुति देंगे. आठ (8 ) तारीख को धर्म सम्मेलन है जिसमें भारत के कोने-कोने से साधु संत तथा विद्वान गण हिस्सा लेने आ रहे हैं और 9 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति है.

 

भव्य तरीके से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यज्ञसमिति के हजारों की संख्या में भक्तगण सेवा में लगे हुए हैं.

 

सुबह से शाम तक भंडारा का आयोजन हो रहा है और स्वामी जी से दर्शन करने हेतु बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश आदि जगहों से काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं.पूरी यात्रा में प्रारंभ से लेकर अंतर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर जी कलश यात्रियों के साथ पैदल चलते रहे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: #KalashYatra #Mahayagya #MinisterDayashankar #NeerajShekhar #ShriLakshmiNarayan #Transport MP बलिया

Post navigation

Previous: मनियर में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बलिया आने का संशोधित कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

You may have missed

Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.