Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंत्री जी का प्रोग्राम कैंसिल, कटानरोधी काम ‘फिर बैतलवा डाल पर’
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

मंत्री जी का प्रोग्राम कैंसिल, कटानरोधी काम ‘फिर बैतलवा डाल पर’

विभाग और ठेकेदारों की मंशा यही है कि बाढ़ का पानी बढ़ जाए तो सारा काम उसी में पूरा दिखा कर भुगतान उठा लिया जाए - विनोद सिंह
News Desk 10 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

मंत्री का आना कैंसिल होने के साथ ही बैरिया विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की लागत से चल रहे गंगा के बाढ़ व कटान रोधी कार्य में लापरवाही बढ़ गई है. संबंधित गांवों के ग्रामीण इस बात को लेकर सशंकित हैं कि अगर पिछले साल दुबे छपरा रिंग बंधा वाला हस्र गंगापुर रामगढ़ क्षेत्र में हो गया और एनएच 31 टूट गया तो यहां प्रलय की स्थिति होगी. गंगा और घाघरा के बाढ़ का पानी एक दूसरे से मिल जाएगा. लाखों की आबादी प्रभावित होगी.

बताते चलें कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा में 8 करोड़ 93 लाख, दुबे छपरा गोपालपुर में 7 करोड़ 50 लाख, गंगापुर तेलिया टोंक और रामगढ़ में 8 करोड़ 30 लाख की लागत से पारकोपाइन, एप्रोन लॉन्चिंग कथा ठोकर आदि बनाकर गंगा के बाढ़ व कटान से सुरक्षा का कार्य चल रहा है. यूं तो यह कार्य अक्टूबर-नवंबर माह में ही शुरू हो जाना चाहिए था. मार्च में भी शुरू हुआ होता तो भी कुछ गनीमत होती, लेकिन यह कार्य बीते 11 जून से शुरू हुआ है. समय कम है. बरसात, बाढ़, कटान का सीजन शुरू हो गया है. यह कार्य अभी आधा भी पूरा नहीं हो पाया है. जबकि इन कार्यों को पूरा करने के लिए 15 जुलाई तक का दावा किया गया था.

बीते 6 जुलाई को इन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के आने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ था. तब एक सप्ताह तक मजदूर बढ़ाकर बड़े तामझाम के साथ बाढ़ व कटान रोधी कार्य में एकाएक बड़ी तेजी आ गई थी. लेकिन किन्ही कारणों बस मंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया. मंत्री का कार्यक्रम स्थगित होते ही इन क्षेत्रों का कार्य वही पुराने ढर्रे पर चालू हो गया.

प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग अपनी पोल पट्टी छिपाने के लिए किसी तरह से पैठ बना कर मंत्री का कार्यक्रम निरस्त करा दिए. गंगा पार नौरंगा में चल रहा पारकोपाइन कार्य पूरा होने में बहुत समय लगेगा. गांव के विनोद ठाकुर, संजय ठाकुर का आज का कहना है कि जिस तरह से यहां काम चल रहा है वैसे तो किसी भी हालत में गांव सुरक्षित नहीं हो पाएगा. फिर पिछले साल की ही तरह हमें वार्ड व कटान का दंश झेलना पड़ सकता है. हो रहा कार्य भी संतोषजनक नहीं है.

सबसे खतरनाक स्थिति तो रामगढ़ तेलिया टॉप और गंगापुर में है. अगर गंगा में चल पड़ी और 2019 के दुबे छपरा रिंग बंध की तरह एनएच 31 टूटा तो यहां प्रलय की स्थिति होगी. कोई रास्ता नहीं सूझेगा. गंगा मां घाघरा दोनों के बाढ़ कटान की मार झेलनी पड़ सकती है. लाखों आबादी प्रभावित होगी. यहां जुटे लोगों ने बताया कि मंत्री का आना कैंसिल होने के बाद मजदूर घटा दिए गए हैं. किसी किसी दिन मजदूर भाग जाते हैं. आते हैं तो 12 बजे से काम शुरू करते हैं और शाम होते ही अपने घर जाने की जल्दी में पड़ जाते हैं. यहां भीषण लापरवाही है. किसी किसी दिन तो बरसात के वजह से भी काम बंद हो जाता है.

रामगढ़ तेलिया टोंक और गंगापुर में 20% भी काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. तयशुदा तिथि 15 जुलाई अब रही कितना दिन गई है. गोपालपुर में चल रहे पार कोपाइन पद्धति कार्य में ग्रामीण व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीण गोपालपुर ग्राम पंचायत के उदय छपरा गांव के बचने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं. कई लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. घरों को गिरा कर ईट पत्थर सरिया आदि भी हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं.

इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह का आरोप है कि मंत्री आते तो यहां का हाल देखते. ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों द्वारा जानबूझकर कार्यक्रम स्थगित कराया गया. विभाग और ठेकेदारों की मंशा यही है कि बाढ़ का पानी बढ़ जाए तो सारा काम उसी में पूरा दिखा कर भुगतान उठा लिया जाए. उन्होंने तो आह्वान भी किया कि मंत्री जी यहां आकर यहां का हाल तो देख लें.

Related

Tags: इंटक उदईछपरा एनएच 31 कटान कांग्रेस गंगा गंगापुर जलशक्ति मंत्री दुबेछपरा नौरंगा बलिया बाढ़ बैरिया रामगढ़ रामगढ़ तेलिया टोंक रिंग बांध विनोद सिंह सरयू सिंचाई

Post navigation

Previous: साइकिल जुलूस निकालने पर सपा नेता सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज
Next: पोखरे में डूबा अधेड़, करेंट ने ली युवक की जान, घायल बाइक सवार की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.