Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सवा सौ करोड़ की लागत से 86 परियोजनाओं का लोकार्पण
  • Uncategorised

सवा सौ करोड़ की लागत से 86 परियोजनाओं का लोकार्पण

मैनपुरी जनपद में आज युवा सांसद तेज प्रताप सिंह ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 86 परियोजनाओं का लोकार्पण एक भव्य कार्यक्रम में मध्य किया. सांसद तेज प्रताप यादव ने इन परियोजनाओं के अतिरिक्त 62 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 22 कार्यों का भी शुभारंभ किया.
News Desk 20 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MAINPURI

विकास राय 

मैनपुरी। जनपद में आज युवा सांसद तेज प्रताप सिंह ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 126 करोड़ 35 लाख 74 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 86 परियोजनाओं का लोकार्पण एक भव्य कार्यक्रम में मध्य किया. सांसद तेज प्रताप यादव ने इन परियोजनाओं के अतिरिक्त 62 करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 22 कार्यों का भी शुभारंभ किया. इसके अतिरिक्त वर्ष 2015/16 में हाई स्कूल इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1675 होनहार छात्र छात्राओं को लैपटॉप, 250 श्रमिकों को साइकिल, समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत 10 लाभार्थियों को योजना के कार्ड वितरित किया गया.

सांसद ने पशुओं के बीमार होने की दशा में उनका इलाज गांव में ही कराने हेतु संचालित योजना के तहत 3 पशु एम्बुलेंस को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. सांसद तेजप्रताप यादव ने नव निर्मित तहसील किशनी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवम नव सृजित तहसील कुरावली का भी शुभारम्भ किया. अपने सम्बोधन में युवा सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा की प्रदेश की समाजवादी सरकार ने हर क्षेत्र में संतुलन बनाने का कार्य किया है. प्रदेश के होनहार छात्र छात्राओं को एक तरफ लेपटॉप उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर तकनीक के साथ शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है, वही बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कन्या विद्या धन से लाभान्वित कराया. ताकि आर्थिक तंगी उनके पढ़ाई में अवरोध न बने.

सांसद ने प्रदेश के बिकास के लिए दो शहरों को जोड़ने वाले 362 किलोमीटर लम्बे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया और इसे अल्प समय में पूरा कर दिखाया. प्रदेश सरकार ने देश की सबसे बडी समाजवादी पेंशन योजना लागू की, बेघरों को दो कमरों का सभी संसाधनों से युक्त पक्का घर लोहिया आवास योजना के तहत उपलब्ध कराया. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में जो भी कल्याणकारी योजनायें लागू हुई वह बेमिसाल है. आज समाज का हर वर्ग हर तबका किसी न किसी योजना का लाभ पाकर विकास की दौड में शामिल हुआ है. अपने सम्बोधन में मैनपुरी के लोकप्रिय जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भी लोकार्पण हुए हैं. उनसे जनता को सीधे सीधे लाभ मिलेगा. जिन नये कार्यों और परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया है, उनके पूर्ण होने से मैनपुरी जनपद का चहुंमुखी विकास होगा.

विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विधान सभा मैनपुरी में 29 करोड़ की लागत से 15, विधान सभा क्षेत्र करहल में 25 करोड़ 41 लाख की लागत से 30, विधान सभा क्षेत्र भोगांव में 22 करोड़ 21 लाख की लागत से 23 एवं विधान सभा किशनी में 49 करोड़ 71 लाख की लागत से 18 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया. जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह ने कहा कि इन कार्यों में राजकीय  महिला महाविद्यालय कुरावली, बेघरों हेतु निर्मित शेल्टर होम, 33/11 केबीए के बिद्युत उपकेन्द्र, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सम्पर्क मार्ग, फोर लेन, तहसील किशनी के प्रशासनिक भवन, विभिन्न ग्रामों में सीसी, केसी, डेन निर्माण समेत विभिन्न नदियों पर सेतु निर्माण  के कार्य भी शामिल है. उन्होंने जानकारी दी कि आज जिन कार्यों का शुभारम्भ हुआ है.

उसमे मुख्य रूप से कलक्ट्रेट में निर्मित होने वाला अति विशिष्ट मीटिंग हाल, शिकोहाबाद-भोगांव-मैनपुरी फोरलेन, लखौरा उसनीदा चन्दीकरा खर्रा आदि मजं 33/11 विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण कार्य शामिल है. इस कार्यक्रम में विधायक किशनी बृजेश कठोरिया, विधायक सदर राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव, विधायक भोगांव आलोक शाक्य, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, चेयरमैन पीसीएफ अनुजेश प्रताप सिंह, दीप पाल सिंह उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी सुनील कुमार सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी बिजय कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे.

Related

Tags: डीएम मैनपुरी विधायक सांसद

Post navigation

Previous: साहित्य के पुरोधा के गांव को तारणहार का इंतजार
Next: रोवर्स-रेंजर्स ने शानदार झाकियां प्रस्तुत किया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.