Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • आस्था से लबरेज महावीरी झण्डा जुलूस में दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

आस्था से लबरेज महावीरी झण्डा जुलूस में दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता

सुखपुरा का महावीरी झण्डा जुलूस शान्ति पूर्ण सम्पन्न
General Desk 21 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सुखपुरा(बलिया)। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस मंगलवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े एवं ऊंटों के साथ सुनरसती स्थान के हनुमान मंदिर से निकला. इसके पहले विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम भक्त हनुमान का पूजन-अर्चन हुआ. पगड़ी रस्म में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने समिति के सदस्यों को लाल रंग की पगड़ी बांधी. समिति से जुड़े युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये. जुलूस में हिंदुओं के साथ ही मुसलमानों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत किया. दर्जनों झण्डे- बैनर के साथ निकले जलूस में लुप्त हो रही लोककलाओं को कलाकारों ने जीवंत करने का भरपूर प्रयास किया. कलाकारों ने पखावज, गोड़उ, डफरा, हुरका का प्रदर्शन किया.

आधा दर्जन कीर्तन मंडलियां कीर्तन गाते हुए जुलूस में चल रही थीं. निर्धारित मार्ग से होकर जुलूस सुभाष रोड से गुजर रहा था, तो छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की. बीच-बीच में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने दरवाजों पर जुलूस मे शामिल लोगों व खिलाड़ियों के लिये शरबत की व्यवस्था की थी. जुलूस में शामिल खिलाड़ियों को शरबत पिलाया गया. इसके बाद उनके खेलों में और अधिक उत्साह देखा गया. जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर लगभग तीन किमी की दूरी तय कर देर शाम हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुआ. झंडा समारोह समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,अशोक पटेल,देवमुनि, शिवशंकर,पप्पू सिंह,कन्हैया सिंह, विजय शंकर सिंह,राजेश्वर सिंह, सर्वदेव सिंह,रविन्द्रनाथ सिंह का आयोजन में विशेष योगदान रहा. सुरक्षा के लिए एसओ सुखपुरा परमानन्द द्विवेदी, गड़वार, बांसडीहरोड, बांसडीह, पकड़ी, फेफना की फोर्स के साथ भारी
संख्या मे पीएसी व महिला पुलिस तैनात रही.

महावीरी झण्डा जुलूस में युवाओं ने लगभग एक दर्जन स्थानों पर हैरतअंगेज कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. करतब दिखाने वाले युवाओं ने आग के गोले के बीच से निकलना, टूटे ट्यूब लाइट पर करतब दिखाना, सीने पर से मोटरसाइकिल उतारना, लोहे के किल पर सो कर उपर से अपने सीने पर से मोटरसाइकिल पार कराना, पत्थर तोड़ना जैसे कलाओं के साथ तलवार, गदका, भाला, लाठी, बनैठा आदि का प्रदर्शन किया. युवाओ में पंकज, विनोद, आदर्श, अजीत, धनजी, आइफा, करन, जितेन्द्र, सोनू, बबलू, समरजीत, जुगूल, राजू, आशीष, मुकेश, अंकित, सनी, रुदल, दीपक, मंटू आदि ने अपने कला का जोरदार प्रदर्शन किया.

जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्निल नारे “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” को सार्थक करती एक झांकी लोगों के आकर्षण के केंद्र में रही. झांकी के माध्यम से महावीरी झंडा समारोह के आयोजक बेटियों के प्रति आदर भाव रखने के संदेश में कामयाब रहे.लोगों ने आज के परिवेश में इस तरह के झांकियो को आवश्यक बताया.

Related

Tags: महावीरी झंडा जुलूस सुखपुरा सुनरसती स्थान हनुमान मंदिर

Post navigation

Previous: एसबीआई शाखा में उचक्के सक्रिय, ग्राहक का 21 हजार उड़ाए
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना में धन उगाही का आरोप, दिया पत्रक

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.