Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • शिक्षकों-कर्मचारियों ने भरी हुंकार – सत्ता में वापसी करनी है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करो
  • Uncategorised

शिक्षकों-कर्मचारियों ने भरी हुंकार – सत्ता में वापसी करनी है तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करो

कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान के क्रम में तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन भी हजारों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट में आवाज बुलंद की.
News Desk 31 August, 2018 1 minute read
PENSION_TEACHER_1

बलिया। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान के क्रम में तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन भी हजारों की संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट में आवाज बुलंद की. आदोलनकारियों  ने चेताया कि सरकार को हमारी मांगे माननी पड़ेगी अन्यथा की दशा में सरकार को चलने नहीं देंगे. सभा को संबोधित करते हुए मंच संयोजक सत्या सिंह ने कहा कि देश में दोहरी प्रणाली मान्य नहीं है. जनप्रतिनिधि पेंशन लेंगे और कर्मचारी व शिक्षक अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा में लगाने के बाद भी उनके पेंशन का निर्धारण शेयर से हो, यह कदापि उचित नहीं है. यदि सरकार हमारी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो सरकार के सत्ता वापसी के मिशन के खिलाफ सरकार को घर वापसी के मिशन पर शिक्षक काम करेंगे. 

सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी ने कहा कि सरकार के खिलाफ हमारा एक ही मिशन पुरानी पेंशन है. अब सरकार को सोचना है कि हमें पेंशन देगी या सत्ता से बाहर जाएगी. विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा.बृजेश सिंह ने कहा कि हमारी एकता के बल पर निश्चित तौर पर पुरानी पेंशन बहाली होगी.

मंच के संघर्ष समिति के चेयरमैन वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि हमें अपनी मांगों के प्रति एकता को प्रदर्शित करना चाहिए और मंच के आह्वान पर आगामी दिनों में लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन करना होगा, जिससे देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री तक हमारी आवाज पहुंच सके. इसी क्रम में पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के माध्यम से सौंपा गया. इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, डा.घनश्याम चौबे, राधेश्याम सिंह, अरुण सिंह, लीलावती सिंह, अजीत पांडेय, वीरेंद्र सिंह, अजेय किशोर सिंह, राजेश सिंह, अशोक केशरी, संजय दूबे, जितेंद्र प्रताप सिंह, लालबाबू यादव, कामेश्वर सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे.

पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में जारी धरने के आखिरी दिन मृतक आश्रित संघ द्वारा टीडी कॉलेज चौराहे पर नई पेंशन योजना का प्रतीकात्मक पुतला फूंका. इस दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और यह अधिकार हमसे कोई नहीं छीन सकता. इस अवसर पर मुकेश उपाध्याय, एकांश यादव, अरविंद पाठक, अभिषेक सिंह, अमरेंद्र वर्मा, अरविंद गुप्त, सौरभ मिश्र, लक्ष्मी नारायण तिवारी, गोविंद नारायण आदि मौजूद थे.

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (वे.) एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष डा.घनश्याम चौबे व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट में चल रहे धरने को बल प्रदान किया. चौबे ने कहा कि जिस पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को लेकर एसोसिएशन लेकर चला था. आज वह वट वृक्ष का रूप ले चुका है और प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठने लगी है. रैली में अवनीश सिंह, अनिल सिंह, संजय सिंह, नित्यानंद पांडेय, राजेंद्र तिवारी, डॉ.आशुतोष शुक्ल, जितेंद्र यादव, वेदप्रकाश पांडेय, शर्मानाथ यादव, अजीत पाठक आदि मौजूद थे. आभार जिला मंत्री धीरज राय ने व्यक्त किया. 

राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने तीसरे दिन भी धरने में शामिल होकर आंदोलन को और धार दिया. धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अब जनजागरण का रूप देना होगा. इस मौके पर तेजप्रताप सिंह, डॉ.राजेंद्र पांडेय, ज्ञानेंद्र गुप्त, वीरेंद्र प्रताप, टुनटुन प्रसाद, अजय सिंह, जितेंद्र प्रताप, गुरुनाम सिंह, अजीत पांडेय आदि मौजूद थे.

Employees & Teacher’s Agitation for revival of pension system in Ballia, UTTAR PRADESH

 

Tags: शिक्षक

Post navigation

Previous: बाइक भिड़ी, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
Next: बलिया लाइव की 01 सितम्बर 2018 की टटका खबरें 

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.