दुबहड़ में बैंक से पैसे न मिलने पर महिलाओं ने एनएच 31 को किया जाम

दुबहड़ (बलिया)। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा दुबहड़ से नगदी नहीं मिलने की वजह से सैकड़ों महिलाओं एवं लोगों ने शुक्रवार को चक्काजाम किया.

सूचना पर थानाध्यक्ष दुबहड़ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाए. इस दौरान लोगों ने बैंक वालों पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए.