Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • अध्यात्म
  • गीता प्रवचन के तीसरें दिन भक्तों ने उठाया प्रवचन का लाभ
  • अध्यात्म

गीता प्रवचन के तीसरें दिन भक्तों ने उठाया प्रवचन का लाभ

नियमित आहार करने वाले प्राणायाम परायण पुरुष प्राण व अपान की गति रोककर प्राणों को प्राणों में ही हवन किया करते हैं. ये सभी साधक यज्ञों द्वारा पापों का नाश कर देने वाले और यज्ञों के ज्ञाता हैं.
Assignment Desk 8 December, 2022

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
geeta_Prawachan

सिकन्दरपुर (बलिया). आत्मा व परमात्मा को जान लेना ही जीवन की सार्थकता है, जो व्यक्ति कर्मों में और उनके फलों में आशक्ति का सर्वथा त्याग कर संसार के आश्रय से रहित हो परमात्मा में नित्य तृप्त है. वह कर्म करता हुआ भी वस्तुतः कुछ नहीं करता. योगीजन अपानवायु को प्राणवायु में तथा प्राणवायु को अपानवायु में हवन करते हैं.

इसी भाँति नियमित आहार करने वाले प्राणायाम परायण पुरुष प्राण व अपान की गति रोककर प्राणों को प्राणों में ही हवन किया करते हैं. ये सभी साधक यज्ञों द्वारा पापों का नाश कर देने वाले और यज्ञों के ज्ञाता हैं. उक्त बातें परमधाम परिसर में आयोजित यज्ञानुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज ने व्यासपीठ से कही. उन्होंने बताया कि जिस ज्ञान को श्रीहरि ने पूर्वकाल में सूर्य से कहा था. वह कालान्तर में लुप्तप्राय हो गया था. उसे ही कृष्ण ने अर्जुन को सुनाया. प्रभु ने अपने दिव्य जन्म कर्म की बातें बताकर अर्जुन की एतद विषयक शंका को निर्मूल किया.

स्वामी जी ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया कि कृष्ण में त्रिधा शक्तियाँ समय समय पर कार्यरत रहीं. वासुदेव जी जब अपने नवजात शिशु बालमुकुन्द को नन्दरानी के यहाँ पहुँचा देते हैं.तब सबेरा होते ही कन्हैया में परमधाम का तेज आवेशित हो जाता है. महारास के समय गोलोक की शक्ति काम करती है तथा अन्ततः बैकुण्ठ का तेज आता है. राम व कृष्ण दोनों ही परब्रह्म सच्चिदानन्द के लक्षणों से युक्त थे. स्वामी जी ने जीवन सरिता को लक्ष्य कर त्रिविध सत्ता की बात बतायी.

सरिता के इस पार जीवसत्ता परले पार ब्रह्म परमात्म सत्ता तथा मध्य में गुरुसत्ता हैं. गुरुसत्ता को सबने स्वीकार किया है, क्योंकि सद्गुरु के बिना बेड़ापार असम्भव है. सद्‌गुरु को पहचानना अत्यन्त कठिन है.जीते जी मुक्ति का उपाय करों.वक्ता ने ध्यान की विधि बताते हुए और मोहनिशा से जागृति का सन्देश देते हुए कहा कि जिसका जीवन संयमित नहीं, वह पशुतुल्य है. संयमित व्यक्ति ही दैवी तेज को देख सकने में समर्थ है.स्वामी हरिहरानन्द जी ने जप, तप, स्वाध्याय तथा ईश्वर प्रणिधानादि बिन्दुओं पर सारगर्भित शब्दावली में वक्तव्य दिया.

आश्रमवासी गोरखदासजी ने भी मानव तन को सार्थक बनाने का सुझाव दिया. सद्गुरु के शाश्वत स्वरूप का नमन वन्दन और दयामूर्ति शंकर का संगीतमय स्तवन करते हुए ब्रह्मचारी नवतेश जी ने कहा कि गीता में कर्मयोग का जो उपदेश उपलब्ध है; वह अन्यत्र एक जगह कहीं भी मिलने को नहीं.व्यस्त दिनचर्या में कर्मयोग भगवत्प्राप्ति का सर्वाधिक आसान तरीका है.

आप बीज बोने के अधिकारी हो, फल के अधिकारी नहीं. आपका पुण्य आपके पास फल रूप में जरूर आयेगा. कर्म में समुन्नत भाव भरने से उसमें निखार आता है. वैदिक यज्ञमण्डप में पूजन, हवन , आरती, स्तवन का सिलसिला दिन भर चलता रहा. अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुति से बाल कलाकार अदिति सिंह एवं आदित्य सिंह को सराहा गया.संचालन श्री भागवत सिंह ने किया.
सिकंदर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: प्राथमिक वर्ग का सर्वविजेता बना नरहीं नं एक
Next: Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

IMG-20250620-WA0000
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • फोटो गैलरी
  • बेल्थरा रोड

सनातन धर्म के प्रचार में जुटे यादव बंधु, साइकिल यात्रा से पहुंचे बेल्थरारोड

Ashish 20 June, 2025
IMG-20250307-WA0004
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने विभिन्न धुनों पर किया संकीर्तन, भंडारे में सैकड़ों शामिल

Ashish 7 March, 2025
IMG-20250304-WA0009
  • Featured Story
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हल्दी में ब्रह्मभोज का भंडारे का हुआ समापन

Ashish 4 March, 2025

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.