
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
नगरा,बलिया.एक सिरफिरे आदमी ने गुस्से में ना सिर्फ अपनी पत्नी और सास की जान ले ली बल्कि अपने ही ढाई साल के पुत्र के भविष्य के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। घटना नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के छोटकापूरा की है जहां शनिवार की देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।
पत्नी की विदाई ना होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर न सिर्फ तांडव मचाया, बल्कि पत्नी प्रीति (22), सास सुशीला देवी (45) की गला रेत कर हत्या कर दी। यही नहीं, ससुर अंतू गोंड (50) पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिनका उपचार वाराणसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बछईपुर निवासी प्रीति गोंड़ पुत्री अंतू गोंड के साथ हुई थी। दोनों का ढाई वर्ष का पुत्र भी है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायका में रह रही थी। बताया जा रहा है कि नवरात्र के दौरान अमित पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन उसकी हैवानियत से पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। शनिवार की रात अंतू गोंड़ परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे।
देर रात गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी उनका दामाद अमित गुप्ता अचानक पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। यही नहीं, आक्रोशित दामाद अमित ने ससुर अंतू गुप्ता, सास सुशीला देवी और अपनी पत्नी प्रीति का चाकू से गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुशीला देवी और प्रीति गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंतू गुप्ता को पहले सदर अस्पताल और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ आलोक गुप्ता के नेतृत्व में नगरा, भीमपुरा, फेफना और गड़वार थानों की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि आरोपी अमित गुप्ता पहले भी अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका था, जिसके बाद परिजन उसे मायके ले आए थे। पुलिस ने आरोपी के भाई, बहन और जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस निर्मम वारदात से स्तब्ध हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

