Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-सुदामा मिलन और नरकासुर वध के प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा संपन्न
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सुदामा मिलन और नरकासुर वध के प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा संपन्न

बांसडीह में कचहरी स्थित दशवत ब्रह्मस्थान पर श्रीकृष्ण बाल ज्योति सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का सातवें दिन भव्य और भावनात्मक समापन हुआ
General Desk 26 April, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Narkasur

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह में कचहरी स्थित दशवत ब्रह्मस्थान पर श्रीकृष्ण बाल ज्योति सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का सातवें दिन भव्य और भावनात्मक समापन हुआ। अंतिम दिन वृन्दावन से पधारे भागवताचार्य विशाल भागवत जी ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का ऐसा रसपूर्ण वर्णन किया कि श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह डूब गए।

कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए बताया कि यह केवल एक लीला नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव के साथ भगवान के संबंध का प्रतीक है। नरकासुर वध का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना करते हैं।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का मार्मिक प्रसंग आया, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि सच्ची मित्रता और निष्कपट प्रेम का यह सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां भगवान स्वयं अपने भक्त के चरणों में झुक जाते हैं।

भागवताचार्य ने भागवत कथा के श्रवण के महत्व को बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस कथा को सुनता है, उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कथा के बीच उन्होंने जीवन से जुड़े गहरे संदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में कोई समस्या जन्म लेती है, उसी समय उसका समाधान भी जन्म लेता है। कभी-कभी वह समाधान तुरंत दिखाई नहीं देता, क्योंकि वह हमारे प्रयास और विश्वास का इंतजार करता है। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्य और सही सोच सबसे बड़ी शक्ति है, इसलिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति अपने मन पर विजय पा लेता है, वह संसार की हर उपलब्धि हासिल कर सकता है। मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बाहर नहीं, बल्कि उसका अपना आलस्य है। इसलिए निडर होकर कर्म करते रहना चाहिए, क्योंकि सफलता वहीं झुकती है जहां श्रद्धा और परिश्रम होता है।

कथा के दौरान “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक लोग कथा का रसपान करते रहे।

इधर, यज्ञ मंडप में भी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा (फेरी) लगाकर भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राकेश तिवारी, अजय तिवारी, अभिषेक पाठक, अभिषेक मिश्र (मिंटू), पंकज तिवारी, अनिल तिवारी अधियार, प्रदीप गुप्ता, नीरज गोंड, संतोष कुमार तिवारी, बलवंत पाण्डेय, गणेश गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, जयप्रकाश पांडे, कृष्ण कुमार पाण्डेय, ललन प्रसाद गोंड, बुलबुल गुप्ता, ऋषिकेश पांडे, चंद्रबली वर्मा, अवधेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सात दिनों तक चले इस भव्य आयोजन ने पूरे बांसडीह को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कथा के समापन के साथ ही श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-सिरफिरे पति ने पत्नी और सास की गला रेत कर हत्या कर दी! ससुर को गंभीर रूप से घायल किया
Next: बलिया जिले में 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड, भव्य समारोह में ली शपथ

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.