Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डबडबाई आंखों से द्वाबा वासियों ने दी अपने सपूत शहीद सूरज को अंतिम विदाई
  • ब्रेकिंग न्यूज

डबडबाई आंखों से द्वाबा वासियों ने दी अपने सपूत शहीद सूरज को अंतिम विदाई

आकाश में काले बादल छाए और बरस पड़े, लगा इस कारुणिक अवसर पर बादल भी आंसू बहा रहे हैं
General Desk 21 June, 2019 1 minute read

आकाश में काले बादल छाए और बरस पड़े, लगा इस कारुणिक अवसर पर बादल भी आंसू बहा रहे हैं

बैरिया(बलिया)। लम्बे इंतजार के बाद वायुसेना के एएन-32 विमान हादसे में मृत वायुसैनिक शहीद सूरज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटा शुक्रवार को उनके पैतृक गांव शोभाछपरा पहुंचा. शव पहुंचते ही गाँव में रुदन क्रंदन मच गया. हजारों की संख्या में वहां उपस्थित लोगों की आंखें डबडबा आईं. उस वक्त आकाश में काले बादल छाए और बरस पड़े, मानो इस कारुणिक अवसर पर बादल भी आंसू बहा रहे हैं. लोग ‘हमारा सपूत सूरज अमर रहे’, ‘शहीद सूरज अमर रहे’ भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. सब दुःखी, सब गमगीन नजर आ रहे थे.

रुंध गए कंठ, छलक पड़ी आंखें

वायु सैनिकों ने जैसे ही सूरज सिंह के शव को गाड़ी से नीचे उतारा मां पूनम देवी व दादी बिलख उठीं. पत्नी शालू तो बार-बार बेहोश हो जा रही थी. दोनों भाई प्रिस और विक्रांत का रोते-रोते बुरा हाल था. वहीं पिता विनोद सिंह पार्थिव शरीर के साथ लिपटकर बिलख रहे थे. सूरज के कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी काफी मर्माहत थे. घर की महिलाओं के साथ सूरज की नवव्याहता पत्नी सालू ने अपने शहीद पति को अन्तिम सलामी दी तो कुछ देर के लिए उस वक्त वहां उपस्थित लोगों के कंठ रुंध गए, आंखें छलक पड़ीं. बीते फरवरी माह में ही सालू व सूरज का विवाह हुआ था.

शहीद सूरज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जब शुक्रवार को जिले में पहुंचा तो जो जहां से सुना उस ओर दौड़ पड़ा. एएन-32 विमान हादसे के 19 दिनों बाद दिन के एक बजे बलिया, हल्दी, बैरिया होते हुए उनके पैतृक निवास शोभा छपरा पहुंचा. इससे पहले रास्ते में जगह-जगह लोगों ने वायुसेना के वाहन को रोक कर पुष्प अर्पित किये. इस दौरान मौसम भी ऐसा हो चला था, मानों सैनिक सूरज के लिए पूरा आसमान रो रहा था.


जोरहाट से वायुसेना के विमान से शहीद सूरज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को गोरखपुर पहुंच चुका था. वहां से शुक्रवार को वायुसैनिक सड़क मार्ग से शोभाछपरा पहुंचे थे. पार्थिव शरीर लेकर एयर फोर्स का वाहन जैसे ही शोभा छपरा गांव में प्रवेश किया अंतिम दर्शन व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जन सैलाब उनके घर की ओर दौड़ पड़ा. महिलाएं बिलख-बिलख कर रो रहीं थीं तो पुरुषों की आंखें भी नम थी.


शाम को लगभग साढ़े चार बजे महुली स्थित गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद सूरज का अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें उनके छोटे भाई प्रिस सिंह ने मुखाग्नि दी. इससे पूर्व वायु सैनिकों ने मातमी धुन बजाया और शस्त्र उल्टा कर अंतिम सलामी दी.

प्रशासन की तरफ से अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह व अपर जिलाधिकारी रामाश्रय ने शहीद सूरज सिंह के शव पर माल्यार्पण किया. वहीं पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, सांसद पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने अंत्येष्टि से पूर्व शहीद के पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी.
शहीद सूरज कुमार सिंह का पार्थिव शरीर बलिया जनपद में आते ही लोग वायुसेना की गाड़ी को रोकवाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

इसी क्रम में बैरिया के चिरइयां मोड़ पर अपने क्षेत्र की जनता जनार्दन की तरफ से शहीद सूरज कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर विधायक सुरेंद्र सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. डा. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौबे, इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र, राधेश्याम यादव ने बैरिया मोड़ पर पुष्प अर्पित किया, वहीं सोनबरसा मोड़ पर सूरज कुमार सिंह के ससुराल के लोगों में उनके संबंधी रणजीत सिंह, मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव, प्रमुख प्रतिनिधि चइत राम, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, कुलदीप सिंह रिकू सहित सैकड़ों लोगों ने सूरज कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता साकेत सिंह सोनू अपने गांव के लाल के लिए ज्यादा द्रवित थे. तहसील प्रशासन की तरफ से दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, एसएचओ बैरिया अनिल चंद्र तिवारी, हल्दी एसओ सुनील कुमार सिंह सहित बैरिया सर्किल के सभी एसएचओ शामिल थे.

बता दें कि 3 जून को असम के जोरहाट सेंटर से वायुसेना के 13 जवान एएन 32 विमान पर सवार होकर अरुणांचल प्रदेश के मेचूका एयरफोर्स सेंटर के लिए उड़ान भरा था.
इसके बाद अरुणांचल प्रदेश के लोपो गांव की समीप पहाड़ी पर विमान का हादसा हो गया था. लेकिन उस समय विमान लापता होने की खबर थी. इसलिए परिजन सूरज के वापस आने की उम्मीद लगाए बैठे थे. एयरफोर्स के जवानों के मशक्कत के बाद 9 जून को विमान का मलवा मिला तो इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचा था.

Tags: अंतिम विदाई बैरिया वायुसेना शहीद सूरज

Post navigation

Previous: प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला, जुर्माना भी हुआ
Next: मधुबनी पोखरे में महिला का शव मिलने से सनसनी

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.