

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरा रोड,बलिया. बेल्थरारोड नगर क्षेत्र में छुट्टा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को बेल्थरारोड बाजार में एक बाइक सवार इनकी चपेट में आ गया और करीब 25 मीटर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों ने छुट्टा घूमने वाले इन पशुओं को गोशालाओं और पशुपालन गृहों में रखवाए जाने की मांग प्रशासन से की है ताकि इनसे निजात मिल सके।
शुक्रवार को छुट्टा पशुओं का झुंड अचानक सड़क पर आ गया, जिससे एक बाइक सवार सीधे उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई, लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में बाइक सवार और वाहन चालक अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं, कई बार तो मौके पर ही बड़ी दुर्घटनाएँ टल जाती हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की नज़र जैसे इन समस्याओं पर पड़ ही नहीं रही है।
सरकार की मंशा के अनुरूप नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गौशालाओं और पशुपालन गृहों का निर्माण तो करा दिया गया था, लेकिन आज यह व्यवस्था सिर्फ कागज़ों पर चल रही है। गौशालाओं की स्थिति बदहाल है और पशुओं को पकड़कर रखने की जिम्मेदारी का पालन कहीं दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर पंचायत की लापरवाही के चलते पशुपालन घरों में पशुओं को नहीं रखा जा रहा है, जिसके कारण ये आवारा पशु सड़कों पर खुलकर आतंक मचा रहे हैं। दुकानदार, किसान और आम राहगीर तक इनके उत्पात से परेशान हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और पशुपालन विभाग से कड़ी मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में रखा जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं का सिलसिला रुके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

