Ballia-पुलिसकर्मी हुई साइबर फ्रॉड की शिकार! 1.47 लाख की रकम गायब होने की शिकायत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

मनियर,बलिया. जरा सी सावधानी और साइबर धोखाधड़ी करनेवाले अपराधी बैंक खाते से लाखों रुपए उडा ले रहे हैं। ताजा मामला थाना मनियर क्षेत्र में सामने आया है. मनियर थाने पर दीवान पद पर तैनात पुलिसकर्मी कमला यादव ने अपने खाते से बिना अनुमति के कुल 1,47,650 रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

कमला यादव, जो मूल रूप से ग्राम बेरमा थाना जियनपुर जिला आजमगढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में थाना मनियर में दीवान के पद पर तैनात हैं. उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल में 30 मई की रात लगभग 9:23 बजे से 9:54 बजे के बीच एक अज्ञात एपीके फाइल डाउनलोड हो गई थी। इसके बाद उनके मोबाइल का नेटवर्क कुछ समय के लिए गायब रहा और बैंक से कई ट्रांजैक्शन कर लिए गए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

दीवान कमला यादव ने तुरंत बैंक को सूचित कर खातों के यूपीआई नंबर ब्लॉक करवा दिए और साइबर क्राइम पोर्टल की हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। त्वरित शिकायत पर उन्हें Acknowledgement No. 33105260121889 प्रदान किया गया। बैंक स्टेटमेंट की पड़ताल पर पता चला कि 47,949 रुपये किसी कारणवश वापस आ गए हैं, जबकि शेष राशि का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी मनियर, अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में धारा 318 (4)और 66 (डी )के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है और कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि ज्यादा राशि की वसूली हो चुकी है।

पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट प्रमाण के साथ आवेदन थाने में लगा कर न्याय की मांग की है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि कोई भी अज्ञात स्रोत से डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें और तुरंत किसी अनियमित ट्रांजैक्शन की सूचना बैंक व साइबर सेल को दें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.