
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. रेवती थाना क्षेत्र के दतहां गांव में बधाई देने गए किन्नरों ने ग्रामीणों पर मारपीट और सोने के गहने चोरी का आरोप लगाया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर बुधवार को उन्होंने रेवती थाना पर जमकर हंगामा किया। एसओ अनुपम जायसवाल द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद किन्नर थाने से वापस हुए।
दतहा गांव निवासी दिव्यांग युवक संजीत साहनी के घर तीन माह पूर्व उसका बेटा हुआ था। इस बात की जानकारी होने के बाद सोमवार के दिन सहतवार निवासी किन्नर सुनीता, काजल,प्रिया,अनु, बाधायी गाने के लिए संजीत के घर गयी। यहां उनका बधाई की रकम को लेकर विवाद हुआ और उस दिन बगैर बधाई गाए वापस लौट गयीं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मंगलवार के दिन इनकी टीम पुनः उसके घर पहुंची। बधायी का रकम कम बताते हुए किन्नरों ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने इन्हें भगा दिया।
इसी बीच बुधवार को दिन में थाने पहुंची सुनीता किन्नर ने आरोप लगाया कि मंगलवार को विवाद के दौरान उसका कान का टप्स,सोने की चेन गायब हो गयी.पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश में इन लोगों ने काफी हंगामा किया. थाने में हंगामे के दौरान रेवती किन्नर टीम की मालिक मीरा किन्नर भी पहुंची थी।
इसके बाद रेवती और सहतवार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर इनकी पुलिस के साथ काफी बहस हुई। घंटों तक चले हंगामा के बाद रेवती क्षेत्र के किन्नर टीम की मीरा के शांति बनाने की कोशिश तथा पुलिस द्वारा मुकदमा कायम करने के बाद सहतवार के किन्नर वापस चले गए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

