
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा-मऊ मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार की दोपहर प्राइवेट बस से टकराने से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के पकौली पातेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद प्रजापति अपनी 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी का इलाज कराने बाइक से मऊ गए थे। इलाज के बाद दोनों बाइक से रसड़ा के रास्ते घर लौट रहे थे। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनकी बाइक गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से जा टकराई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हादसे में विनोद प्रजापति और मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पति-पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही विनोद की मां देवंती देवी सीएचसी पहुंचीं। बेटे और बहू का शव देखते ही वह विलाप करने लगीं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को कब्जे में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक विनोद अपने पीछे दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं।
बेटे और बहू का शव देखकर विनोद की मां देवंती देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। विलाप करते हुए वह कह रही थीं कि उन्होंने विनोद को बाइक से जाने के बजाय बस से मऊ जाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। मां के इस दर्दनाक विलाप से मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

