Ballia-खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी अब आई-कार्ड के साथ और व्यापार मंडल को सूचना देकर ही कर सकेंगे सैंपलिंग

Market decorated on Dhanteras, huge shopping happening - Festival of Dhanteras today

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बाजारो में आए दिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नकली अधिकारी बनकर व्यापारियों से सैंपलिंग के नाम पर धन-उगाही की शिकायतें बढ़ती जा रही थीं. बाद में पता चलता था कि वह कर्मचारी नकली थे और फर्जी पहचान बता कर सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को डरा-धमकाकर वसूली कर रहे थे.

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी व्यापार मंडल को बिना सूचना दिए सैंपलिंग की कार्यवाही नहीं होनी चाहिए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इसके बाबत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त रोशन जैकब ने बुधवार को विभाग के सभी अधिकारियों को आदेश पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिना विभागीय पहचान पत्र लिए एवं क्षेत्रीय व्यापार मंडल को सूचित किये कोई भी अधिकारी सैंपलिंग नहीं कर सकता।

यदि ऐसा करता पाया जाता है तो व्यापार मंडल उसका सहयोग बिल्कुल न करे। साथ ही साथ विभाग के व्हाट्सएप नंबर 9773429747 और ईमेल आईडी पर ऐसे अधिकारियों की सूचना अवश्य दें। इससे फूड विभाग के फर्जी अधिकारी बन कर लूटने वालों से मुक्ति मिलेगी।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मंटू, महामंत्री धर्मेन्द्र सोनी ने अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी का आभार जताया है। कहा है कि उनकी पहल पर उत्तर प्रदेश शासन ने व्यापारी हितों के लिए ये अहम फैसला लिया है जो अत्यन्त ही सराहनीय है। इसके बाद अब कोई भी निरीक्षण और प्रवर्तन संबंधी अधिकारी बिना आई कार्ड दिखाए किसी भी व्यापारी प्रतिष्ठान पर जाँच नहीं कर सकता।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.