
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तहसील कार्यालय में तैनात कानूनगो पर कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार सोनवानी निवासी व्यक्ति अशोक कुमार सिंह ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि जमीन की नापी कराने के लिए संबंधित कानूनगो रामप्रताप रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया जाता है कि बुधवार को तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए लेते समय कानूनगो रामप्रताप को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस मामले में शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में केवल कानूनगो ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य अधिकारी भी भूमिका भी हो सकती है। उन्होंने अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

