Ballia-बड़े भाई के सर्टिफिकेट पर रेलवे सुरक्षा बल में भर्ती होने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र के तिवारी के मिल्की (चकगिरधर) गांव के एक युवक पर अपने भाई के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर आरपीएफ में सिपाही पद हासिल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि यह युवक भर्ती होकर पूर्व रेलवे के धनबाद में तैनात है। जबकि इसी सर्टिफिकेट पर उसका बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहा है।

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया की इस प्रक्ररण में किसी ने गोपनीय शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को देकर प्रकरण की जांच करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि जब आरोपी स्वयं आपराधिक मुकदमे में वंचित हो गया तो अपने भाई के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर आरपीएफ में भर्ती हो गया और सन 2014 से अभी तक नौकरी कर रहा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। अगर जांच में गोपनीय शिकायत पत्र सही पाया गया तो जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE