Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा के अमहर उत्तर पट्टी गांव स्थित पोखरे में बुधवार की शाम डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. स्नान कर रहे बुजुर्ग स्नान करते समय अचानक काफी गहराई में चले जाने से डूब गए।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी गांव निवासी 62 वर्षीय कपूरचंद गुप्ता पोखर में सीढ़ियों के किनारे स्नान कर रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया जिससे वह गहराई में चले गए। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते वह पानी के अंदर नीचे जा पहुंचे।
डूबने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। कपूरचंद की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


