Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया: रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में गिनाई 8 साल की उपलब्धियां
  • बलिया शहर
  • राजनीति

बलिया: रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में गिनाई 8 साल की उपलब्धियां

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाई गई.
Central Desk 2 June, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
8 years achievements of BJP government

बलिया. बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई गई. इस दौरान सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान में 5 स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया. सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी को राष्ट्र को समर्पित किया. भगवान बिरसा मुंडा के संग्रहालय का निर्माण किया एवं उनकी जन्मतिथि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया. कहा कि नेशनल हाईवे का काम जल्द ही पूर्ण होने जा रहा है तथा जल संरक्षण का काम भी प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है. भागड़ नाले के साथ कटहल नाले का सुंदरीकरण किया जाएगा. जनपद में कितनी जनसंख्या है उसके अनुसार से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है. कहा कि हमने चुनावी घोषणा पत्रों में चाहे विधानसभा हो या फिर लोकसभा हो जो वादा किया वह हमने पूरा किया.

 

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि औड़िहार से भटनी तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य चालू है जल्द ही काम पूरा हो जाएगा. रसड़ा में 400 केवीए का ऑटोमेटिक पावर हाउस लगने की प्रक्रिया चालू है जो जनपद की बहुत बड़ी उपलब्धि है. बताया कि नगरा में फायर सर्विस सेन्टर काम करना शुरू कर दिया है. सांसद नीरज शेखर ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड, स्वच्छता के क्षेत्र में घर-घर शौचालय देने का काम किया. एक तरफ पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था जहां खराब हुई है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था दिन-ब-दिन प्रगति पर है हम लोग तेज रफ्तार से विकसित हो रहे है. शिक्षा के क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के जरिए हम बच्चों को दिशा देने का काम कर रहे हैं.

 

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बीते 8 वर्षों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर सेक्टर में हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है. अल्पसंख्यक कल्याण के लिए भी सरकार ने कई कल्याण कारी कार्य किए हैं.

 

इस मौके‌ पर क्षेत्रीय उपाध्याय सुनिता श्रीवास्तव,जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू,रामजी सिंह,मनोरमा गुप्ता,रंजना राय,प्रदीप सिंह,अशोक यादव,संतोष सिंह, सत्येन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय,नितु पाण्डेय, अश्विनी सिंह , प्रमोद सिंह ,पंकज सिंह,अंकूर उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

About the Author

Central Desk

Administrator

View All Posts

Related

Tags: दानिश आजाद अंसारी पत्रकार वार्ता बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा कार्यालय भाजपा सरकार रविंद्र कुशवाहा राज्यमंत्री सांसद सासद वीरेंद्र सिंह हनुमानगंज

Post navigation

Previous: संघ लोक सेवा आयोग में चयनित सृष्टि सिंह ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को दिया संदेश
Next: मनियर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीपी मशीन गायब, डाक्टरों के इंतजार में करीब तीन घंटे परेशान रहे मरीज

ये भी पढ़ें

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
Dayashankar Singh Teachers Day
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह

General Desk 6 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.