Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • बीटेक के छात्र की गोली मारकर हत्या, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा
  • शोक समाचार

बीटेक के छात्र की गोली मारकर हत्या, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

क्रॉसिंग रिपब्लिक में शनिवार तड़के बीएसएफ के पूर्व जवान ने गोलियों से भूनकर बेटी के दोस्त विपुल की हत्या कर दी. आरोपी का कहना है कि विपुल ने बेटी के साथ अभद्रता की थी. बलिया के अधिवक्ता नगर के रहने वाले विपुल और युवती की छह साल से दोस्ती थी,
Ashish 28 April, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballialive_ crimenews
बीटेक के छात्र की गोली मारकर हत्या, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

 

क्रॉसिंग रिपब्लिक में शनिवार तड़के बीएसएफ के पूर्व जवान ने गोलियों से भूनकर बेटी के दोस्त विपुल की हत्या कर दी. आरोपी का कहना है कि विपुल ने बेटी के साथ अभद्रता की थी. बलिया के अधिवक्ता नगर के रहने वाले विपुल और युवती की छह साल से दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती किसी दूसरे लड़के के संपर्क में आ गई और विपुल को नजरअंदाज करने लगी.

नजरअंदाज करने के चलते विपुल और युवती में तकरार चल रही थी. शुक्रवार रात विपुल को पता चला कि युवती अपने दूसरे दोस्त के साथ फिल्म देखने गई है. इस पर वह सोसाइटी के गेट पर खड़ा होकर इंतजार करने लगा. रात में युवती लौटी तो विपुल ने उसके साथ गाली-गलौज और कहासुनी की.

इस बारे में युवती ने बंगलुरू में रहने वाले अपने चचेरे भाई संदीप को बताया. संदीप ने सारा प्रकरण फोन कर युवती के पिता राजेश कुमार सिंह को बताया. पुलिस के मुताबिक संदीप को युवती और विपुल की दोस्ती के बारे में पूरी जानकारी थी. पुलिस के मुताबिक युवती का पिता राजेश मूलरूप से बलिया के ही गांव चौरा का रहने वाला है. वह बीएसएफ में नौकरी करता था.

सेवानिवृत्त होने के बाद राजेश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली की एक एजेंसी में पीएसओ की नौकरी करता था. भतीजे संदीप ने विपुल द्वारा बेटी के साथ की गई अभद्रता के बारे में बताया तो राजेश तैश में आ गया और रात में ही दिल्ली से बेटी के फ्लैट पर पहुंच गया.

राजेश ने बेटी से सामान पैक कर साथ चलने को कहा. बताया जा रहा है कि इसी दौरान विपुल भी वहां आ गया. बताया जा रहा है कि विपुल ने युवती के पिता से भी अभद्रता शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने हाथ छोड़ने की कोशिश की तो राजेश को यह नागवार गुजरा और उसने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर मैगजीन में मौजूद पांचों गोलियां विपुल के सिर में उतार दीं.

इसके बाद राजेश ने खुद डायल-112 पर फोन करके कहा कि बेटी से अभद्रता करने वाले को उसने मौत के घाट उतार दिया है. राजेश ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. अगर कोई व्यक्ति किसी और की बहन-बेटी के साथ अभद्रता करता तो वह उसे भी मार देता.

बताया जा रहा है कि रविवार को विपुल का अंतिम संस्कार महावीर घाट पर हुआ. जैसे ही शव गृहजनपद बलिया आया परिजनों में कोहराम मच गया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
Next: रसड़ा में फंदे से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.