Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नीरज शेखर पहुंचे लखनऊ, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किए
  • Uncategorised

नीरज शेखर पहुंचे लखनऊ, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीरज शेखर एक परिवारवादी और जातिवादी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं. उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा. स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सदस्यता अभियान की बुकलेट भेंट की.
News Desk 27 July, 2019 1 minute read
NEERAJ_SHEKHAR

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने शनिवार को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यहां उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव की मौजूदगी में शेखर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता सूची में अपने नाम का पंजीकरण कराया.

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया. उन्होंने कहा, कोई भाजपा को अस्वीकार कैसे कर सकता है, जब देश में हर कोई उसका समर्थन कर रहा है. इससे पहले मैं भाजपा के सिद्धांतों के खिलाफ था. मोदी ने मुझसे देश की खातिर साथ काम करने के लिये कहा था. मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है और मैं भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करना चाहता हूं. मुझे भाजपा में शामिल हुए मात्र आठ दिन हुए हैं और इस दौरान मुझे इतना मान सम्मान मिला है जितना पहले कभी नहीं हुआ.

भाजपा सचिव भूपेन्द्र यादव ने शेखर का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता की पार्टी में यह दूसरी ज्वाइनिंग है. इससे पहले पिछली 16 जुलाई को उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्होंने कहा, नीरज शेखर ने भाजपा में शामिल होने से पहले राज्यसभा से इस्तीफा देकर नयी मिसाल कायम की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को सदस्यता कार्ड सौंपते हुए कहा कि सिद्धांतों के धनी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की किसी अन्य नेता से तुलना नहीं की जा सकती, वैसे ही उनके पुत्र के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीरज शेखर एक परिवारवादी और जातिवादी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं. उनका पार्टी में पूरा सम्मान होगा. स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सदस्यता अभियान की बुकलेट भेंट की.

50 वर्षीय नीरज शेखर ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछली 15 जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वह साल 2014 से उच्च सदन के सदस्य थे. उनका कार्यकाल 25 नवम्बर 2020 को समाप्त होना था. हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में शेखर अपनी पत्नी सुषमा के लिए बलिया संसदीय क्षेत्र से सपा का टिकट मांग रहे थे, जिसे देने से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंकार कर दिया था. शेखर पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में उनकी परंपरागत सीट बलिया से निर्वाचित हुए थे. साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर बलिया से सपा के टिकट पर जीत हासिल की, हालांकि 2014 में मिली हार के बाद वह राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए.

नीरज शेखर से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक या टैप करें 

After joining the BJP, former Prime Minister Chandra Shekhar’s son Neeraj Shekhar said Prime Minister Narendra Modi wanted him to join the party. Shekhar arrived in the Lucknow party office on Saturday and said: “PM Modi has got a huge mandate. I am inspired by him and that is the reason I joined the party. Piyush Goyal and Bhupinder Yadav played a big role in getting me into the party.” He said: ” I met PM Modi in a function some time back. The PM told me he wanted me to work with him.” Neeraj Shekhar quit the Samajwadi Party and joined the BJP on July 16. On July 24, Prime Minister Narendra Modi released a book – “Chandra Shekhar – The Last Icon of Ideological Politics.”

Tags: नीरज शेखर बलिया भाजपा लखनऊ

Post navigation

Previous: बाबाधाम गए श्रद्धालु की बिहार में हादसे में मौत, रसड़ा में स्कूली बस ने ली युवक की जान
Next: आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को शीघ्र मिलेगी सहायता राशि, जांच पूरी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.