Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • लोकपाल के लिए आप पार्टी संघर्ष करती रहेगी :संजय सिंह
  • Uncategorised

लोकपाल के लिए आप पार्टी संघर्ष करती रहेगी :संजय सिंह

जन अधिकार पदयात्रा पहुंची नगरा
General Desk 5 July, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

जन अधिकार पदयात्रा पहुंची नगरा

नगरा(बलिया)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद एवं जन अधिकार पदयात्रा के संयोजक संजय सिंह ने कहा कि देश शहीदों की कुर्बानियों से आजाद हुआ है. कांग्रेस एवं भाजपा से देश को आजादी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती है. यहीं से क्रांति की लौ उठती है. देश में सबसे पहले बलिया आजाद हुआ.जब देश में आपातकाल लगाया गया तो बलिया से ही लोक नायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत हुई. इस जनपद ने महान क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों को दिया है.जब जब देश प्रदेश मे अत्याचार बढ़ा है, बलिया ने देश को राजनैतिक दिशा देने का काम किया.
सिंह बुधवार को जन अधिकार पदयात्रा के दौरान देर रात नगरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. राज्यसभा सांसद ने अपनी आप पार्टी के बनाने के संबंध में बताया कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए कानून बनाने को लेकर राजनीति में आई. लोकपाल के लिए आप पार्टी संघर्ष करती रहेगी. इससे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकेगा. अगर कानून बना होता तो 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, ताबूत घोटाला सहित अन्य कई घोटाले नहीं हुआ होता. जनता के पैसे से ही सांसद विधायक एवं अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन मिलता है. लेकिन जनता की आकांक्षाओं को कोई पूरा नहीं करता. उन्होंने कहा कि हम जनता को उसका पूरा अधिकार देने के पक्षधर है. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिमों को बांटना चाहती है. ताजमहल को तोड़ने की बात करती है. मुस्लिमों द्वारा लाल किला, कुतुबमीनार सहित कई इमारत बनाई गई है. सभी को तोड़ेगी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. कहा कि जब ये राम के नहीं हुए तो किसी और के क्या होंगे. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जब बनारस आए तो कहे कि गंगा ने मुझे बुलाया है. गंगा के लिए करोड़ों खर्च किया गया लेकिन गंगा अभी भी मैली की मैली ही है. नोटबंदी एवं जीएसटी से लोग काफी परेशान हुए.

सभा में इमरान, संजीव सिंह, नीलम यादव, सभाजीत सिंह, अनिल सिंह, अनिता सैनी, विवेक यादव, अंजनी प्रचंड, जगदीश, संदीप, महेंद्र सहित काफी लोग उपस्थित रहे. संचालन सत्येंद्र तिवारी ने किया. नगरा में सभा के संयोजक आम आदमी पार्टी के नेता प्रदीप रहे.

जन अधिकार पदयात्रा बुधवार की रात स्थानीय अतिथि गृह में रुकी तथा दूसरे दिन गुरुवार को चोगड़ा, गड़वार के लिए रवाना हो गई.

Related

Tags: जन अधिकार पदयात्रा नगरा लोकपाल सांसद संजय सिंह

Post navigation

Previous: शाम होते ही पुलिस वसूली व उचक्के मोबाइल छीनने में लग जाते है
Next: टैम्पो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, दूसरा घायल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.