Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जे एन सी यू में G–20 “इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
  • Campus रिपोर्ट
  • देश दुनिया

जे एन सी यू में G–20 “इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मंगलवार 21 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को G–20 "इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट" विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
Assignment Desk 22 February, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
JNCU_01

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मंगलवार 21 फरवरी 2023, दिन मंगलवार को G–20 “इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट” विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० कल्पलता पाण्डेय ने किया. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आई०ए०एस० ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ( कैबिनेट सेक्रेटरी, सिक्किम सरकार ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण विश्व विकास के लिए भारत की ओर देख रहा है.

वर्तमान समय में जब सभी विकसित देशों की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है, तब भारत सबसे तेज विकास कर रहा है. जरूरत इस बात की है कि विकसित और विकासशील देश मिलकर कार्य करे तभी पूरी मानवता का कल्याण संभव हो सकता है.
ज्ञान प्रकाश उपाध्याय बलिया के मूल निवासी लिविंग लीजेंड्स ऑफ बलिया फोरम के सम्मानित सदस्य हैं. इसलिए आपने बलिया और विश्वविद्यालय के प्रगति के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की और इसके समावेशी विकास के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता बताई.

समारोह के विशिष्ट अतिथि ए०पी० उपाध्याय पूर्व अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश ने छात्रों को संबोधित किया. विश्वविद्यालय तथा बलिया के विकास के लिए उनके प्रयत्नों को आवश्यक बताया.

अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्रो० कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि लिविंग रिजल्ट ऑफ बलिया के सदस्यों के कार्यानुमत का लाभ बलिया और विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा. इनकी विशेषता का लाभ शिक्षण अनुसंधान और बलिया के समावेशी विकास में क्रियान्वयन किए जाने की दिशा में निर्णायक भूमिका अदा करेगा. कुलपति ने कहा कि G–20 भारत के विकास के लिए आवश्यक है. प्रत्येक भारतीय अपने स्तर से समर्पित होकर कार्य करें तो आने वाले समय में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में परिलक्षित होगा.
संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र जिसका विषय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – रोड अहेड फॉर सर्वोत्तम प्रदेश प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० ऋषि विवेक धर, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज , दुबे छपरा, बलिया और प्रो० डॉ० रविंद्र रेना, डरबन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका ने G–20 भारत की अध्यक्षता के महत्व पर प्रकाश डाला.
प्रो० एच०के० सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी और डॉ० सत्यप्रकाश गुरु, घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ने भी G–20 की अपार संभावना पर विचार व्यक्त किए.

इस एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के वाणिज्य विभाग और अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों द्वारा किया गया. प्रथम सत्र का संचालन वाणिज्य विभाग के सह आचार्य डॉ० विनीत सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ० गुंजन कुमार ने किया.
तकनीकी सत्र का संचालन डॉ० प्रज्ञा बौद्ध और इस संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विजय शंकर पाण्डेय ने किया .इस संगोष्ठी में निदेशक शैक्षणिक डॉ० पुष्पा मिश्रा , सह आचार्य डॉ० अजय कुमार चौबे और सह आचार्य डॉ० प्रियंका सिंह के साथ विश्वविद्यालय परिसर के समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे. संगोष्ठी के आयोजन में विश्वविद्यालय परिसर की गृह विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों का विशेष सहयोग रहा .

कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय कर्नल रैंक से सम्मानित

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय को एक सादे समारोह में एन०सी०सी० कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई. एन०सी०सी० 93वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम० हनु राव और कुलानुशासक प्रो० अरविंद नेत्र पाण्डेय ने इस अवसर पर कुलपति महोदया को बैच एवं कैप पहनाकर ऑनरेरी कर्नल रैंक से सम्मानित किया.
भाव विभोर कुलपति ने कहा कि यह उनके बचपन के सपने को पूर्ण होने का अवसर है. उनकी हमेशा से सेना में सम्मिलित होकर देश की सेवा करने की इच्छा थी जो आज इस अवसर पर पूर्ण हुई.
इस अवसर पर प्रो० नीरजा सिंह, प्राचार्य गुलाब देबी महाविद्यालय, डॉ. धर्मात्मानंद, प्राचार्य मथुरा डिग्री कॉलेज रसड़ा, 90 एवं 93 वीं बटालियन एन०सी०सी० के समस्त अधिकारी गण तथा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे .
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: G–20 इन्क्लूसिव ग्रोथ एवं पार्टिसिपेटरी डेवलपमेंट कर्नल काशी हिंदू विश्वविद्यालय गुलाब देबी महाविद्यालय छत्तीसगढ़ जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय डरबन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बिलासपुर मथुरा डिग्री कॉलेज वाराणसी विश्वविद्यालय

Post navigation

Previous: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं प्रारंभ
Next: ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ी बुलेट, तीन युवक चोटिल, चोटिलों में दो रेफर

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.