खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी पुरस्कृत

सहतवार : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिगही के प्रांगण मे ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. खेल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने झंडोत्तोलन और मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद के अलावा अन्य खेलों का आयोजन किया गया. खेल में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद भी महत्वपूर्ण है. इससे शारीरिक और बौद्धिक विकास दोनों होते हैं. उन्होंने कहा कि हर स्कूल में नियमित रूप से खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की जानी चाहिए. विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती अवधेश कुमार राय थे.

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, गिरीश कुमार, निर्भय नारायण सिंह, दिनेश वर्मा, धर्मेन्द्रओझा, अजीत सिंह, राजेश सिंह सहित शिक्षा मित्र, अनुदेशक, खेल प्रशिक्षकों की टीम उपस्थित थी.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE