Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया: सीमेंट की बोरियां डाल एनएच 31 में रिसाव रोका, प्रभारी मंत्री का डीएम संग बाढ़ क्षेत्रों का दौरा
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया: सीमेंट की बोरियां डाल एनएच 31 में रिसाव रोका, प्रभारी मंत्री का डीएम संग बाढ़ क्षेत्रों का दौरा

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
General Desk 3 August, 2025 1 minute read
mantri dayashankar mishra on flood

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही प्रभावित लोगों को विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों को आवश्यक सारी सुविधाये समय से मुहैया करायी जाएंगी।

 

मंत्री ने एनएच-31 के डेंजर प्वाईंट्स का भी निरीक्षण किया। दूबेछपरा पहुंचे मंत्री ने हनुमान मंदिर से संचालित होने वाले बाढ़ राहत केंद्र का मन्त्रोंचार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ पीड़ितों तत्काल राहत मुहैया कराये जाने को लेकर सरकार दृढ संकल्प है। हमारी सरकार  गृह अनुदान से लेकर राहत सामग्री का तत्काल वितरण करा रही है जिससे आपदा काल मे पीड़ितों क़ी पीड़ा कम हो सके।

उन्होंने बताया कि इस बार नाव समेत अन्य कोई भी समस्या नही आने दी जायेगी। सारी व्यवस्था जिला प्रशासन के तरफ से एक सप्ताह पहले आयी बाढ़ मे ही पूरी कर ली गयी है। बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी मोर्चा संभाल ली है। लोगों को अनावश्यक किनारो पर न जाने की सलाह दी। मंत्री ने डीएम, सीडीओ ओजस्वी राज एक्सईएन संजय कुमार मिश्र व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के साथ एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित गोपालपुर, उदयीछपरा, दूबेछपरा बस्ती मे जाकर बाढ़ से नुकसान व दिक्क़तो का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, एसडीओ बाढ़ खंड एसके प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।

सीमेंट की बोरियां डाल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 में रिसाब बंद कराया

रविवार को चांद दियर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बाढ़ का पानी रिसने लगा यह देख ग्रामीणों के हाथ पैर फूलने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को दी। उप जिलाधिकारी न सिर्फ तत्काल पहुंच गये, बल्कि NHI  तथा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कर्मियों द्वारा सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर रिसाव वाले जगह पर मजदूरों से डलवाया गया।

वहीं दूसरी तरफ पानी के अंदर जेसीबी से बोरियों को डालकर रिसाव बंद कराया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के नीचे पाइप डाला गया था। इसके चलते रिसाव हो रहा था। रिसाव को बंद कर दिया गया है। खतरे वाली कोई बात नहीं है। सब कुछ सामान्य हो गया है। बावजूद इसके मौके पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी व पुलिस की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

उधर, बलिया शहर के मोहम्मदपुर और गंगा उस पार नौरंगा में कटान से अफरा-तफरी मची है।बलिया में गंगा का उच्चतम खतरा बिंदु 60.390 मीटर पर है। रविवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 59.360 मीटर पर पहुंच गया था। गंगा में एक सेमी प्रति घंटा बढ़ाव हो रहा है। सरयू का खतरा बिंदु 64.010 मीटर पर है। इसका जलस्तर भी 63.110 मीटर पर पहुंच गया है। टोंस नदी का खतरा बिंदु 60.00 मीटर पर है। टोंस का जलस्तर 60.700 मीटर पर पहुंच गया है। ऐसे में जनपद के 379 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। लोग गांव से पलायन कर सड़क किनारे शरण ले रहे हैं। बाढ़ से लगभग 4.23 लाख आबादी के प्रभावित होने का अनुमान है। सभी नदियां अभी भी बढ़ाव पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 61 बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Ballia LIVE Ballia news गंगा नदी प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया समाचार सरयू नदी

Post navigation

Previous: बलिया में उफनती गंगा ने बढ़ाई चिंता: हाई फ्लड लेवल से महज एक मीटर दूर पानी, कई गांव व स्कूल जलमग्न
Next: Ballia-एनएच 31 के दक्षिण में स्थित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.