Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में उफनती गंगा ने बढ़ाई चिंता: हाई फ्लड लेवल से महज एक मीटर दूर पानी, कई गांव व स्कूल जलमग्न
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में उफनती गंगा ने बढ़ाई चिंता: हाई फ्लड लेवल से महज एक मीटर दूर पानी, कई गांव व स्कूल जलमग्न

जलस्तर अब सिर्फ एक मीटर से भी कम नीचे है और प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में कभी भी हाई फ्लड लेवल पार हो सकता है।
General Desk 3 August, 2025 1 minute read
ballia flood 3 aug

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बलिया जिले के निचले इलाकों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 59.360 मीटर दर्ज किया गया, जबकि हाई फ्लड लेवल 60.390 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर अब सिर्फ एक मीटर से भी कम नीचे है और प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में कभी भी हाई फ्लड लेवल पार हो सकता है।

 

ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में है और बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा फ्लड एरिया के लोगों को पहले ही सतर्क किया जा चुका है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। टेंगरही, हल्दी, रामगढ़, जयप्रकाश नगर और लालगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में कैंप स्थापित कर दिए गए हैं ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

 

बाढ़ नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन जारी

 

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ विभाग ने नियंत्रण कक्ष व अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग 8874194325 (नियंत्रण कक्ष), 9450885513 (अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र), 9415848712 (एसडीओ श्रवण कुमार प्रियदर्शी) और 7651857911 (जेई अमर नाथ वर्मा) पर संपर्क कर सकते हैं।

 

धौलपुर व माताटिला से छोड़ा गया पानी बनी मुसीबत

 

बाढ़ खंड बलिया के अधिशासी अभियंता के अनुसार, 31 जुलाई को धौलपुर (राजस्थान) से 16 लाख क्यूसेक व माताटिला डैम से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसी के चलते बलिया में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और बाढ़ की गंभीर स्थिति बनती जा रही है। गंगा किनारे की बस्तियों में दहशत का माहौल है और लोग भयभीत होकर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

 

स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

 

बाढ़ का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। एनएच-31 के दक्षिण स्थित सैकड़ों स्कूलों और कॉलेजों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इनमें प्रावि सुघरछपरा, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर, प्रावि मझौवा, पीएन इंटर कॉलेज दूबेछपरा, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज, महाबीर सिंह इंटर कॉलेज बादिलपुर, प्रावि हृदयचक व अन्य शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं।

 

चक्की-नौरंगा में नदी ने निगले पक्के मकान

 

नदी की कटान से चक्की-नौरंगा व नौरंगा गांव की स्थिति बेहद भयावह है। अब तक दर्जनों पक्के मकान गंगा में समा चुके हैं और कृषि भूमि भी जलमग्न हो रही है। विस्थापित परिवार बक्सर-कोइलवर तटबंध और पंचायत के ऊंचे इलाकों में शरण लिए हुए हैं। यातायात पूरी तरह ठप है और लोग नाव के सहारे ही आ-जा पा रहे हैं।

 

लोगों का पलायन जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

फ्लड एरिया में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों का पलायन लगातार जारी है। रोजमर्रा की गतिविधियों में भारी दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासनिक सतर्कता के बावजूद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: Ballia LIVE Ballia news Hindi News Latest News Today News Uttar Pradesh Latest News गंगा नदी ताजा खबर बलिया बलिया न्यूज बलिया बाढ़ बलिया समाचार सरयू नदी हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: चोरी का ट्रैक्टर बरामद,  चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Next: बलिया: सीमेंट की बोरियां डाल एनएच 31 में रिसाव रोका, प्रभारी मंत्री का डीएम संग बाढ़ क्षेत्रों का दौरा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.