पुल से रेलवे ट्रैक पर कूदी महिला, हालत गंभीर

बलिया। अपनी छोटी बहन संगीता के साथ मायेक बेदुआ से ओवरब्रिज के रास्ते कहीं जा रही सबिता देवी पुत्री प्रदीप पांडेय अचानक पुल से रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ी.

ऐसी हरकत करते वक्त वह बहन का हाथ छोड़ अचानक भागने लगी. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. गौरतलब है कि वह बेदुआ में उसका मायका है. सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी सबिता पत्नी कृष्ण कुमार किस कारण पुल से छलांग लगाई इसका पता नहीं चल पाया. चिकित्सकों की मानें तो महिला की रीढ़ गंभीर रूप से चुटहिल हो गई है.

नरही कांड पर स्पेशल कवरेज