Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • लखीसराय में बैरिया के कांवरियों की गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ी, दर्जन भर जख्मी
  • देश दुनिया

लखीसराय में बैरिया के कांवरियों की गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ी, दर्जन भर जख्मी

एनएच 80 पर खेमतरनी गांव के स्थित जेएमडी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह कांवरियों का वाहन ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. घायलों में सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिले के बैरिया इलाके के बताए जा रहे हैं.
News Desk 12 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ballia-breaking-fb

सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। एनएच 80 पर खेमतरनी गांव के स्थित जेएमडी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह कांवरियों का वाहन ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. घायलों में सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिले के बताए जा रहे हैं.

रामपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप पर आराम करने के बाद टाटा 407 (यूपी 60 टी 2655) कांवरिया वाहन सुलतानगंज के लिए प्रस्थान किया़. वाहन पर कुल 22 कांवरिया सवार थे़,   आदुपुर गांव से आगे बढ़ते ही खेमतरनी स्थान गांव स्थित जेएमडी चिमनी भट्ठा के सामने एनएच 80 पर चिमनी भट्ठा की ओर से ईंट लदा एक ट्रैक्टर गाड़ी बैक करते हुए एनएच पर आ गया़. कांवरियों के वाहन का चालक ईंट लदा ट्रैक्टर के अचानक सड़क पर आने से अपना संतुलन खो दिया़. हालांकि उसने टक्कर से बचने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सूर्यगढ़ा से लखीसराय की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो के उसी समय अचानक सामने से आ जाने से तेज गति कांवरिया वाहन को रोका नहीं जा सका और कांवरिया वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया.

इसी क्रम में स्कार्पियो चालक ने भी कांवरिया वाहन के पीछे के भाग में ठोकर मार दी. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर व स्कार्पियो चालक अपने-अपने वाहन को लेकर फरार हो गये, जबकि सूर्यगढ़ा पुलिस ने कांवरिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया़. घटना के बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पहले सूर्यगढ़ा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया़. सभी कांवरिया बलिया (उप्र) से बाबा धाम की ओर जा रहे थे़.

घायलों में यूपी के बलिया जिले निवासी राजकिशोर सिंह की पत्नी सुशीला देवी, स्व. प्रभुनाथ प्रसाद की पत्नी झुलपति देवी, बच्चा लाल यादव की पत्नी लखपतिया देवी, रामदेव यादव की पत्नी चांदजोती देवी, मदन साव की पत्नी सोनिया देवी, लालमोहर राम की पत्नी पार्वती देवी, रामदेव यादव के पुत्र छितेश्वर यादव, बटुक यादव, शिवजी साव के पुत्र पिंटू साव, सुखदेव यादव का पुत्र पप्पू यादव, छितेश्वर सिंह का पुत्र महेंद्र सिंह, कालिका ठाकुर का पुत्र मुन्ना ठाकुर, मोतीचंद यादव की पत्नी जोन्हा देवी शामिल हैं.

सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिला अंतर्गत बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी बताये जा रहे हैं. घटना को लेकर सूर्यगढ़ा थाना के अवर निरीक्षक रामाश्रय चौधरी ने पीएचसी पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली़.  वहीं पीएचसी में घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गंभीर रूप घायल पांच कांवरियों को सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है़. डॉ. कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चांद ज्योति, बटुक यादव, मुन्ना ठाकुर, पिंटु साव व जोन्हा देवी को सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है़.

Related

Tags: कांवरिया दलपतपुर देवघर बलिया बैरिया हादसा

Post navigation

Previous: मौत का सबब बनकर टूट कर गिरे बिजली के तार, दो युवकों की मौत
Next: बांसडीह नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बबलू बाराबंकी में गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.