Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • पूर्वांचल के लिए उम्मीद की किरण हैं मनोज सिन्हा
  • देश दुनिया

पूर्वांचल के लिए उम्मीद की किरण हैं मनोज सिन्हा

मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी में काफी मंथन के बाद मनोज सिन्‍हा का नाम आने से पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है. वैसे अभी दो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, किंतु मनोज सिन्‍हा का नाम काफी मजबूती से सामने आया है.
News Desk 17 March, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MANOJ_SINHA

लवकुश सिंह

मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी में काफी मंथन के बाद मनोज सिन्‍हा का नाम आने से पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है. वैसे अभी दो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, किंतु मनोज सिन्‍हा का नाम काफी मजबूती से सामने आया है. गाजीपुर के सांसद और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्‍हा अपने जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा गांव के साधारण परिवार से हैं.

मनोज सिन्हा के छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचने के सफर को उनके क्षेत्र के लोग बड़े ही अपनत्‍व से याद करते हैं. गाजीपुर सिटी स्टेशन से पूर्वी छोर पर बसे उनके गांव को जाता वह रास्ता अब परिचय का मोहताज नहीं है. पिछले लोक सभा में इस गांव के रहने वाले मनोज सिन्हा ने न सिर्फ लोकसभा चुनाव के चक्रव्यूह को भेदते हुए जीत हासिल की, बल्कि नरेन्द्र मोदी के विश्वसनीय होने के कारण दो महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी हासिल की. मोहनपुरा गांव के बीचो बीच खपरैल का एक घर मनोज सिन्हा का पुस्तैनी घर है. कभी इसी घर के आंगन में मनोज सिन्हा ने अपने तीन भाइयों के साथ खेलते कूदते अपना बचपन बिताया होगा.

घर के चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित प्राथमिक विद्यालय से मनोज सिन्हा ने शिक्षा प्राप्त कर गांव के ही इंटर कॉलेज से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की. गणित और विज्ञान के विषयों में उत्कृष्ट प्रर्दशन के आधार पर जनपद के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट (विज्ञान) में दाखिला लिया. सिटी इंटर कॉलेज में आईएससी के पहले वर्ष में ही बीएचपी के संपर्क में आए और उसके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे. स्कूली दिनों में बीएचपी के संपर्क में आने के बाद मनोज सिन्हा के दिलों दिमाग में राजनीतिक महत्वकांक्षा ने घर कर लिया. इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास होने के बाद घर वालों के सलाह पर बीटेक की पढ़ाई करने मकसद से इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में छात्र रहे मनोज सिन्हा ने छात्र राजनीत में अपना पांव रखा और आगे चल कर बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए. छात्र संघ अध्यक्ष रहते हुए मनोज सिन्हा को कई सरकारी विभागों से नौकरी का ऑफर मिलता रहा, किंतु उन अवसरों को दरकिनार करते हुए मनोज सिन्हा ने राजनीत को ही अपना करियर बनाने का संकल्प कर लिया था.

निरंतर राजनीतिक गतिविधियों में अहम भूमिका अदा करने का ही नतीजा था कि मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए. सन 1996 तक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहने के साथ ही 1996 के लोकसभा चुनाव में पहली बार विजय हासिल की और गाजीपुर से सांसद चुने गए. 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बनी बीजेपी सरकार मनोज सिन्हा का दो महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के तरफ से दी गई. ऐसा नहीं है कि मनोज सिन्हा के लिए राजनीतिक सफर फूलों का सेज रहा हो. ढाई दशक के राजनीतिक करियर में मनोज सिन्हा को कई बार हार का भी सामना करना पड़ा.

यह दुखद रहा कि जब वह बलिया से चुनाव लड़े थे, तब शायद किसी को भी उनके कद का पता नहीं था. शायद इसीलिए बलिया के लोगों ने मजबूती से उनका सांथ नहीं दिया. बदलते राजनीतिक परिदृश्य में, विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत के बाद अब मनोज सिन्हा के मुख्यमंत्री बनने की बात भी सियासी हलके में मुखर हो चुकी है. ऐसे में विकास के क्रम में पीछे रह गए पूर्वांचल के लोगों को भी एक उम्मीद की किरण दिख रही है कि जिस तरह मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में रेल नेटवर्क को व्यापक कर जिले को कई सौगात दिए हैं. वैसे ही मनोज सिन्हा का मुख्यमंत्री बनना पूर्वांचल के समग्र विकास के प्रस्थान बिन्दु के तौर पर देखा जा सकता है. मनोज सिन्हा की 01 मई 1977 को सुल्तानगंज, भागलपुर की नीलम सिन्हा से शादी हुई. उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है और एक बेटा है, जो एक टेलीकॉम कम्पनी में काम कर रहा है.

मनोज सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं, जो यूपी में बहुसंख्यक नहीं है, यूपी में कुल आबादी के करीब एक से डेढ़ फीसदी ही भूमिहार हैं. अगर मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बनेंगे तो ऐसा दूसरी बार होगा जब कोई भूमिहार जाति का मुख्यमंत्री बनेगा. अब नजर कल लखनऊ में होने वाली विधायक दल की बैठक पर है, जिसमें औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी और इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे.

Related

Tags: गाजीपुर बलिया भाजपा मनोज सिन्हा

Post navigation

Previous: रेलटेल के फाईबर नेटवर्क से लैस होगा छपरा
Next: माधोपुर औद्योगिक क्षेत्र में हादसे में अधेड़ की मौत

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.