प्रेमिका से बात करने पर पत्नी ने जताया विरोध, मारपीट कर किया घायल
बलिया. प्रेमिका से बातचीत करने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. नाबालिग बच्चों ने घायल मां को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां इलाज शुरू हुआ.
वहीं, बच्चों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया. मामला उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआं गांव का है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बेल्थरारोड के बिठुआं गांव में मो. नौशाद अपनी पत्नी शहनाज़ परवीन (42) व बेटा अलफला (10) व बेटी अलफलक (9 वर्ष) के साथ रहता है. नौशाद सउदी अरब में रह कर नौकरी करता है, जहां से वह 4 माह से अपने घर आया हुआ है. नौशाद की पत्नी का आरोप है कि उसके पति का सम्बन्ध किसी अन्य महिला से था.
वह फोन पर अक्सर उससे बातचीत करता रहता था. इसका विरोध करने पर वह हाथापाई पर उतर आया. सोमवार को वह अपनी कथित महिला मित्र से बातचीत कर रहा था तो एक बार फिर उसका विरोध किया. विरोध पर वह उसे (पत्नी) पीटने लगा. मारपीट करने के बाद नौशाद घर से बाहर निकल गया.
इस दौरान बच्चों ने फोन कर एम्बुलेंस बुलाया तथा मां को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया. सीएचसी सीयर पर चिकित्सकों ने घायल महिला का इलाज शुरू कर दिया.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

