Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • उन्नाव रेप केसः सुप्रीम कोर्ट के तेवर सख्त, यूपी सरकार ने जारी किए 25 लाख के चेक
  • ब्रेकिंग न्यूज

उन्नाव रेप केसः सुप्रीम कोर्ट के तेवर सख्त, यूपी सरकार ने जारी किए 25 लाख के चेक

केजीएमयू ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने गुरुवार दोपहर को कहा, पीड़िता के मल्टीपल फ्रैक्चर हैं. साथ ही सीने में भी चोट है. पीड़िता की हालत स्थिर है. बहुत मामूली सुधार हुआ है, लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आया है. 
News Desk 1 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Unnao_rape_survivor_acciden

नई दिल्ली/लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव रेप केस मामले से जुड़े 5 केस दिल्ली की निचली अदालत में ट्रांसफर कर दिए हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को 45 दिन के भीतर इस पूरे मामले में फैसला सुनाने का निर्देश दिया है. 45 दिन तक हर रोज इस मामले की सुनवाई की जाएगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि रेप पीड़िता को 24 घंटे में 25 लाख मुआवजा मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पीड़िता के साथ-साथ पीड़िता के वकील को भी सुरक्षा मिलनी चाहिए. उधर, उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को BJP ने पार्टी से निकाल दिया है. कुलदीप सिंह सेंगर पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे थे.

Supreme Court orders inquiry to be conducted by Secretary General within 7 days, under supervision of sitting SC judge nominated by CJI, to ascertain whether there was any lapse/negligence by registry officials in delay in processing letter of Unnao rape victim’s mother to CJI. https://t.co/RGWoGM9Hsj

— ANI (@ANI) August 1, 2019

क्या रेप पीड़िता के पिता की मौत पुलिस हिरासत में हुई है?

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई से कई सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्या रेप पीड़िता के पिता की मौत पुलिस हिरासत में हुई है? इसके अलावा सीजीआई ने पूछा कि उनकी गिरफ्तारी, पिटाई और मौत में कितना वक्त था? अदालत ने उन्नाव कांड के जिन केस की सुनवाई लखनऊ में चल रही है उन सभी केस को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को उन्नाव पीड़िता और अन्य लोगों के एक्सीडेंट की जांच की रिपोर्ट को 7 दिन में पूरा करने का आदेश दिया है. इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप केस का ट्रायल दिल्ली के निचली अदालत में चलेगा. जिला जज धर्मेश शर्मा के कोर्ट में इस केस की सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने केस को ऐसे जज के पास भेजा जो पॉक्सो कोर्ट से जुड़ा नहीं है, लेकिन वह दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के पूर्व सदस्य सचिव रहे हैं.

Supreme Court transfers trial of all the cases related to Unnao rape incident from Uttar Pradesh to Delhi. https://t.co/RgaTCVIqqa

— ANI (@ANI) August 1, 2019

बलात्कार पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए कांस्टेबल निलंबित

देशभर में नाराजगी और तीखी प्रतिक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस गुरुवार को हरकत में आयी और उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सुरक्षा के लिए लगाये गये तीन पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया. इस बीच, रविवार को सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली पीड़िता की मौसी का बाराबंकी स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये का मुआवजा चेक जारी कर दिया है. उन्नाव जिलाधिकारी ने चेक जिलाधिकारी लखनऊ को भेज दिया. यह चेक जिनके जरिये पीड़ित परिवार को दिया जाएगा. कोर्ट के आदेश के अनुसार यह चेक कल तक पीड़ित परिवार को मिल जाना है.

पीड़िता अब भी वेंटिलेटर पर, रोड एक्सीडेंट की सीबीआई जांच शुरू

पीड़िता लड़की ने 2017 में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था. इस मामले में सेंगर को गिरफ्तार किया गया था. मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गयी थी और इस वक्त सेंगर जेल में है. रायबरेली सड़क दुर्घटना के मामले की भी सीबीआई जांच आरंभ हो गयी है. उधर, पीड़िता और उसके वकील की हालत आज पांचवें दिन भी स्थिर बनी हुई है. पीड़िता जहां अभी भी वेंटीलेटर पर है, वहीं वकील को आज भी कुछ देर के लिए वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया. केजीएमयू ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है. केजीएमयू ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने गुरुवार दोपहर को कहा, पीड़िता के मल्टीपल फ्रैक्चर हैं. साथ ही सीने में भी चोट है. पीड़िता की हालत स्थिर है. बहुत मामूली सुधार हुआ है, लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आया है. 


उन्होंने बताया कि पीड़िता का सीटी स्कैन कराया गया था लेकिन सिर में कोई चोट फिलहाल नजर नहीं आयी है. इसके बावजूद सिर की चोट से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि सिर की बहुत सी चोटें सीटी स्कैन में नजर नहीं आती हैं. पीड़िता की हालत स्थिर है और डाक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है और वह अभी भी वेंटीलेटर पर है. तिवारी ने बताया कि घायल वकील महेंद्र सिंह को कुछ देर के लिए वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया था. इस दौरान उनकी तबियत स्थिर रही. बाद में फिर उन्हें वेंटीलेटर पर कर दिया गया.

Unnao rape survivor accident case: Chief Justice of India says,’Probe to be completed within 7 days in the accident case, however, as an exception, CBI can take another week, but in no circumstance shall the probe extend beyond a fortnight.’ CJI says,’We have also considered the question of interim compensation to the victim, as an interim measure we direct the UP government to pay Rs 25 lakh as compensation to the victim. The designated judge in Delhi will commence the trial on day-to-day basis and complete the trial within 45 days.

Related

Tags: उन्नाव दिल्ली दुष्कर्म पुलिस यूपी रायबरेली सीबीआई सुप्रीम कोर्ट हादसा

Post navigation

Previous: ट्रांसफार्मर उतारते समय आपूर्ति चालू, लाइनमैन झुलसा
Next: कानपुर में बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.