Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आज की पांच बड़ी खबरें – 38 भारतीयों के अवशेष भारत पहुंचे व अन्य खबरें
  • ब्रेकिंग न्यूज

आज की पांच बड़ी खबरें – 38 भारतीयों के अवशेष भारत पहुंचे व अन्य खबरें

आज की पांच बड़ी खबरें - सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उबाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली से माफी मांगी, 38 भारतीयों के अवशेष भारत पहुंचे, एससी/एसटी एक्ट में बदलाव पर देश भर में भारी हिंसा, सीमा पर सेना की तैनाती से घबराया चीन, कहा- भारत ने तोड़ा भरोसा
News Desk 2 April, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VK_SINGH

एससी/एसटी एक्ट में बदलाव पर देश भर में भारी हिंसा

एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलित संगठनों ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़े पैमाने पर हिंसक वारदातें हुईं. देश के आधा से ज्यादा राज्यों में तोड़फोड़,आगजनी, चक्काजाम और ट्रेन रोकने की घटनाएं हुईं. देशभर में भड़की हिंसा में अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है. मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हालात काफी नाजुक हैं. एमपी में 6 जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है, राजस्थान के बाडमेर में हिंसक झड़प में 25 लोग घायल हुए हैं. बिहार में भारत बंद के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में 3,619 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर, मध्यप्रदेश के मुरैना में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. ग्वालियर में तब हद हो गई जब एक बेखौफ युवक खुलेआम रिवॉल्वर चलाता दिखा. देश भर में आज अलग-अलग संगठनों की ओर से बुलाए भारत बंद के बीच ही केंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने एससी/ एसटी अधिनियम में संरक्षण के उपायों के फैसले पर रोक लगाने और इस पर पुनर्विचार की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया है.

LIVE VIDEO नाचते गाते गोल्ड एवार्ड लेने पहुंचे पांडेय जी, वही जिंदगी का आखिरी सीन साबित हुआ

38 भारतीयों के अवशेष भारत पहुंचे

विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक से 38 भारतीयों के अवशेष लेकर भारत पहुंच गए हैं. वायुसेना के विशेष विमान की अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है. यहीं से परिवारों को अवशेष सौंपे जाएंगे. परिवार के लोग वहां मौजूद हैं. इसके बाद कुछ लोगों के अवशेष पटना और कोलकाता भेजे जाएंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली से माफी मांगी

वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मानहानि के दो मुकदमों को आपस में ही सुलझा लिया. जेटली और केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय को संयुक्त आवेदन देकर मामले में सुलह होने के बारे में सूचित किया. उच्च न्यायालय ने जेटली और केजरीवाल के संयुक्त आवेदन को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया. आवेदन के मुताबिक केजरीवाल के अलावा आप के नेता राघव चड्ढा,  संजय सिंह,  आशुतोष और दीपक वाजपेयी ने भी माफी मांगी. बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीजीसीए) मामले में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से आज माफी मांग ली.

सीमा पर सेना की तैनाती से घबराया चीन, कहा- भारत ने तोड़ा भरोसा

सीमा पर भारतीय सेना की बढ़ रही तैनाती को लेकर चीन ने चिंता जताई है. उसके अनुसार भारत के उकसावे वाली गतिविधियों के कारण दोनों देशों के आपसी भरोसे की नींव नष्‍ट हो जाएगी और द्विपक्षीय संबंध भी कमजोर हो जाएंगे. चीन के एक विश्लेषक ने यह बात कही है. इससे पहले भारत के अधिकारियों ने बताया था कि डोकलाम जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भारत, चीन, म्यामार के ट्राई- जंक्शन क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए हिमालय क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती की गई है.  सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैनाती में वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज में सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक स्टडीज के निदेशक झाओ गांचेंग ने कहा कि सीमा पर भारत के‘‘ उकसावे’’ से पारस्परिक विश्वास की नींव‘‘ ध्वस्त’’ होगी और द्विपक्षीय संबंध कमतर होंगे.

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उबाल

नए वित्त वर्ष की शुरुआत में जहां एक ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम आदमी को परेशान कर रही हैं वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के सस्ता होने से उसे थोड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 के पहले ही दिन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर समेत कर्मिशियल सिलेंडर की कीमतों में भी कमी आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। इसमें बिना सब्सिडी वाले एलपीजी (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत 35.50 रुपए की कटौती हुई है. वहीं, सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 1.74 रुपए सस्‍ता हुआ है.

 

Related

Tags: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज

Post navigation

Previous: नौरंगा में पहली बार पहुँची जनता के द्वार पूरी सरकार
Next: यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दूबे के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे बताशा चचा

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.