Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नौरंगा में पहली बार पहुँची जनता के द्वार पूरी सरकार
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

नौरंगा में पहली बार पहुँची जनता के द्वार पूरी सरकार

चिकित्सा व्यवस्था में पास, बाकी सब में जीरो नम्बर, पशु चिकित्सक होंगे सस्पेंड
General Desk 2 April, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news-1

सत्यापन में खुली गांव में हुए विकास की पोल

बलिया। सोमवार को सुदूर क्षेत्र गंगापार नौरंगा में डीएम समेत आला अधिकारियों का जमावड़ा यह संदेश दे रहा था कि योगी सरकार उस क्षेत्र के विकास के प्रति भी गम्भीर है, जो अब तक उपेक्षा का शिकार रहा है. विधायक, डीएम के साथ गांव में पहुंची सरकार को देख गांव वालीं की उम्मीदें एक बार फिर जग गई है. जिस नौरंगा भुवाल छपरा में अब तक किसी ने कोई खास रुचि नहीं ली, वहीं वर्तमान सरकार वहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुल, राशन आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है. नवागत डीएम भी उस क्षेत्र के प्रति जिस तरह गम्भीर हुए हैं, इससे क्षेत्र के लोगों में विकास की नई उम्मीदें भी जगी है. दूसरे शब्दों में कहें तो काफी अरसे बाद किसी डीएम ने नौरंगा, भुवालछपरा वासियों के दर्द को समझा है.

सोमवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किमी दूर गंगापार नौरंगा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सीधे रु-ब-रु हुए. उन्होंने वहां जाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा, यहां के ग्रामीणों से संवाद बनाकर फीडबैक लेना था. यहां समस्याएं बहुत हैं. एक-एक समस्या का समाधान कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया जरूर कराउंगा.

जिलाधिकारी ने गांव वालों की मांग पर भरोसा दिलाया की जल्द ही बाढ़ खण्ड के अधिकारियों संग आएंगे, प्रोजेक्ट बनवाएंगे और उसको पास कराने के लिए हर स्तर पर सिफारिस करेंगे. बाढ़ कटान के बचाव प्राथमिकता होगी. गांव में आवंटित गैस एजेंसी में आ रही बाधा को भी जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी से अपील किया कि शौचालय बनवाएं और 12 हजार की प्रोत्साहन राशि पाएं. खुले में शौच को कत्तई न जाएं.

प्रदेश के बेस्ट अफसरों में एक हैं डीएम, होगा बड़ा बदलाव : विधायक

विधायक सुरेंद्र सिंह ने डीएम भवानी सिंह का आभार जताया कि सिर्फ एक आग्रह पर सुदूर ग्रामीणों का दर्द सुनने आ गए. बताया कि नवागत डीएम योगी के बेस्ट अफसरों में एक हैं. निश्चित रूप से जिले में व्यापक बदलाव दिखेगा. चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जीवन का सबसे कठिन जीवन जीने वाले लोगों का गांव नौरंगा है. योगी सरकार की देन है कि आकस्मिक निधि से धन देकर इस क्षेत्र के कई गांवों को कटने से बचाया. उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ विभाग बरसात शुरू होने का इंतजार कर रहा है. लेकिन अगर अभी से कटानरोधी काम नहीं हुआ तो बाद में कोई भी काम कारगर नहीं होगा. अगर प्रोजेक्ट पास होने में देरी हो रही जो तो कम से कम बालू को बोरी में भरकर ही लगवा दिया जाए. उन्होंने चौपाल में कहा कि सेवाधर्म में कभी भी पीछे नहीं रहूंगा. कुछ अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलता, अन्यथा अब तो बैरिया की हर व्यवस्था सुदृढ़ दिखती. विधायक ने यह भी कहा कि हर घर मे शौचालय बनवाकर गांव को ओडीएफ किया जाए. शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए. बेपटरी हो चुकी पुष्टाहार वितरण व्यवस्था ठीक हो.

चिकित्सा व्यवस्था में पास, बाकी सब में जीरो नम्बर, पशु चिकित्सक होंगे सस्पेंड

चौपाल शुरू होते ही गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन होना शुरू हुआ. इस दौरान एकमात्र चिकित्सा व्यवस्था को छोड़ दिया जाए तो बाकी सबको गांव वालों ने जीरो नंबर ही दिया. गांव में तैनात डॉक्टर नवीन कुमार सिंह की विधायक समेत पूरे गांव वालों ने तारीफ की. विधायक ने तो बकायदा माल्यार्पण कर डॉक्टर नवीन सिंह का सम्मान भी किया.
परिषदीय विद्यालय में अध्यापक के नहीं आने की शिकायत मिली. वहीं पुष्टाहार वितरण की तो अधिकांश लोगों को जानकारी तक नहीं थी. बैरिया तहसील के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी इसके बारे में अपने ही चिकित्सक की शिकायत करते हुए कहा कि नौरंगा में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. महेश विगत दस महीनों से कभी नहीं आए. जिलाधिकारी ने चिकित्सक को निलंबित करने की बात कही. ग्रामीणों द्वारा आपत्ति पर पीएम आवास व शौचालय की जांच कराने को कहा. निःशुल्क बोरिंग के कार्य में लापरवाही सामने आने पर क्षेत्रीय जेई पर कार्रवाई की बात कही. राशन वितरण सम्बन्धी शिकायत पर डीएसओ ने ग्रामीणों को पात्रता आदि के बारे में समझाया. कहा कि अभी भी जो छूट गए हों, वे फार्म भरकर आधार की फोटोकापी के साथ जमा कर दें.
सोलर लाइट के लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

गौरतलब है कि नौरंगा व भुवाल छपरा मैं आज भी बिजली नहीं है. लेकिन सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से गांव के लोगों को कम से कम प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई. जिलाधिकारी व विधायक के सामने सोलर लाइट पाने वाले लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी. जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को अभी भी सोलर लाइट नहीं मिला है, उनको दिलवाया जाएगा. साथ ही गांव में बिजली व्यवस्था कैसे हो, इसके लिए हर स्तर से पूरा प्रयास होगा.

Related

Tags: चौपाल डीएम नौरंगा बलिया बैरिया विधायक

Post navigation

Previous: शगुफ्ता के पति जावेद व ससुर इकबाल उसे ससम्मान अपने घर ले जांय, नहीं तो प्रतिकार झेलने को तैयार रहें- सुरेन्द्रनाथ सिंह
Next: आज की पांच बड़ी खबरें – 38 भारतीयों के अवशेष भारत पहुंचे व अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.