Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • घोघा दहताल में तीसरे दिन फिर मिला एक युवक का शव, सनसनी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

घोघा दहताल में तीसरे दिन फिर मिला एक युवक का शव, सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक
General Desk 1 June, 2018 1 minute read

मृतक की पहचान इसी जगह तीन दिन पहले मिली मृत युवती के फुफेरे भाई के रूप में हुई

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक

बांसडीह(बलिया)। मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दहताल में पुल के पास में तीन दिन के अंतराल में युवती के बाद एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुल पर लोगों का हुजूम जूट गया. मनियर की तरफ से बांसडीह की ओर जा रहे क्षेत्राधिकारी बांसडीह टीएन दुबे की नजर लोगों की भीड़ पर पड़ी तो भीड़ जुटने माजरा समझने के लिए वे पुल के पास रुक गए. वहीं से उन्होंने मनियर व बांसडीह थाने की पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाए. कोतवाल बांसडीह संजय कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव पहुंचकर पानी से शव को बाहर निकलवाए. मौका मुआयना पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली एवं अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने भी किया. शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई लेकिन शव की तत्काल शिनाख्त नहीं हो पाई. काफी देर बाद शव की शिनाख्त प्रिंस कुमार सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह निवासी गायघाट थाना रेवती के रूप में की गई. थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने बताया कि लड़के के पिता सूर्य प्रताप सिंह ने पीएम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की. इस मामले को काजल हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है. प्रिंस कुमार सिंह काजल का फुफेरा भाई है. थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताते चलें कि 28 मई मंगलवार के दिन पुल के पास एक युवती का शव मिला था. जिसकी शिनाख्त काजल पुत्री राजकुमार सिंह निवासी शिवपुर नई बस्ती (बेयासी) थाना दुबहड़ के रूप में हुई. अभी उस मामले की चर्चा ठंडी नहीं हुई कि उसी स्थान के पास करीब 30 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरते हुए मिला. घोघा चट्टी अक्सर सीमा विवाद में थाना मनियर एवं कोतवाली बांसडीह के बीच में रहता है. उक्त स्थान अपराधियों के लिए हत्या कर शव को छिपाने के लिए सेफ जोन बना हुआ है. वहीं ग्रामीणों ने एसपी श्रीपर्णा गांगुली व एडिसनल एसपी विजय पाल सिंह से मांग किया कि इस स्थान के आसपास पुलिस चौकी होना चाहिए. पुलिस चौकी न होने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर अपराधिक घटनाएं घट रही है.

पुल के निर्माण के बाद से लगभग आधा दर्जन लोगों का शव पुल के पास से बरामद हुए हैं. कुछ युवक-युवतियां यहां आकर पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की, तो कुछ लोगों को अन्यत्र जगह हत्या करने के बाद आसानी से लाकर शव को दह़ताल में फेंक दिया गया.

अधिकारी द्वय ने इस समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस पिकेट ड्यूटी लगाने एवं पुलिस चौकी बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने का आश्वासन दिया.

Tags: बांसडीह

Post navigation

Previous: जीत की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, मनाई खुशी
Next: ग्रापं में सामग्री क्रय का पीडब्ल्यूडी ने निर्धारित किया अव्यावहारिक मूल्य, प्रधान संघ मिला डीएम से

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.