टेंट हाउस में आग, लाखों का सामान जल कर खाक

बांसडीह(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गाँव मे बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में टेंट हाउस का लाखों का सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपुर निवासी अंजनी राजभर की टेंट हाउस की दुकान है. वह अपनी दुकान एवं गोदाम को बंद कर घर चले गए. रात लगभग एक बजे के आस पास टेंट हाउस के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी. आस पास के लोगों में आग देखकर  अफरा तफरी मच गई. किसीी ने अंजनी को खबर दी. किसी तरह ग्रमीणों ने आग पर काबू पाया तब तक टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया था. जले हुए सामानों में टेंट, बर्तन, कुर्सी आदि थी.