मनियर मार्ग के खरीद चट्टी के समीप सोमवार की दोपहर में दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मनियर मार्ग के खरीद चट्टी के समीप सोमवार की दोपहर में दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्षेत्र के सीसोटार गांव में रविवार की शाम छत से गिरकर 10 वर्षीय बालिका गंभीर रुप से घायल. सीसोटार गांव के रामबिलास गोंड़ की 10 वर्षीय पुत्री अंजली शाम के समय छत पर किसी कार्यवश गई थी, उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह मकान के आंगन में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई.
जौनपुर के आजमगढ़ मार्ग स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की रात लगभग नौ बजे सवारी से भरी पिकअप व अनुबंधित रोडवेज बस की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बक्सर जनपद मुख्यालय के ज्योति चौक पुल के पास सब्जी के बीज बेचने वाले रमेश सिंह उर्फ मंत्री के साहस से तीस बच्चों की जान बच गयी. वाकया सुबह सात बजे का है. वे नहर के किनारे शौच करने गए थे. इतने में उन्होंने देखा नहर की दूसरी तरफ की बस नहर में चली जा रही है. उनको माजरा समझते देर नहीं लगी. बगैर समय गंवाए वे नहर के पानी में कूद पड़े.
उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर -बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए वाहन दुर्घटना में घायल छात्र आठ वर्षीय अविनाश तिवारी की देर रात इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर का बुझ गया चिराग.
बांसडीह सप्तऋषि द्वार के पास शुक्र – शनि की दरम्यानी रात लगभग बारह बजे बारात से वापस आ रही एक स्कार्पियो टायर फटने की वजह से पुलिस पिकेट से टकरा गई. इस हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत सोनाड़ी गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग दो बजे एक सफारी गाड़ी घने कोहरे में रास्ता न दिखाई देने के कारण गंगहर के पानी में चली गयी. सुहवल से सोनाड़ी रामबली राय के यहां आयोजित तिलकोत्सव में लोग इस पर सवार होकर आए थे.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर चट्टी पर शुक्रवार की देर रात खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वाले इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल बलिया ले गए हैं.
उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जाने के लिए सड़क पार करते समय सवारी जीप की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घरवालो ने घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुडी पहुंचाया.
कोटवारी गांव से गयी बारातियों की सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने पच्चास-पच्चास हजार रुपयों के चेक सौंप कर परिजनों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया.
घर के बाहर खेल रहे बालक इनोवा कार की चपेट में आने से मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.
भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलियां के पास नगरा भीमपुरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से चन्द्रभान यादव (52) पुत्र स्व. देवराज यादव निवासी टिकुलियां की मौत हो गई.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में आटा चक्की के पट्टे से फंसकर विद्यावती (45) पत्नी विश्वनाथ की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया.
समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे आज काफी मर्माहत दिखे. उन्होंने अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि मैंने अब तक दर्जनों दूल्हा-दुल्हन की गाड़ियों को दुर्घटना ग्रस्त होते एवं उन्हें असमय काल के गाल में समाते हुए देखा है. सभी दान में महादान कन्या दान कहा गया है. एक बाप अपने बेटे को सेहरे में देखने के लिए जितना खुश होता है, उससे कम खुशी एक पिता को भी कन्यादान के समय नहीं होती है.
थाना क्षेत्र के चड़वा गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से श्री शर्मा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोटवारी गांव से गयी बारात की एक गाड़ी बस से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस खबर के मिलते ही दुल्हन के आने की ख़ुशी में घर में गाए जा रहे मंगल गीत की जगह मातम तथा कोहराम मच गया. इस घटना से गांव सहित आस पास के गावों में भी सन्नाटा छा गया.
रसड़ा – बलिया मार्ग पर सिंहाचवर खाद गोदाम के समीप गुरुवार की दोपहर 11 बजे बाइक सवार को बचाने में स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ जा टकराई. उस पर सवार आधे दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.
रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित हलधरपुर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप बोलेरो ओवरटेक करते समय रोडवेज बस से भिड़ी. तीन की मौत, 8 घायल. तीन की हालत गम्भीर, मऊ रेफर. कोटवारी से बारात मऊ अदरी गयी थी, अदरी से लौट रही थी.
संवरा गांव निवासी मृतक हिरामन कन्नौजिया के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने बुधवार को पच्चीस हजार का चेक प्रदान किया. विधायक उमाशंकर सिंह ने मृतक के पिता जलेश्वर कन्नौजिया को पत्नी रंजना के नाम से पच्चीस हजार का चेक प्रदान करते हुए छोटे छोटे बच्चो को शिक्षा के लिए फ़ीस, किताब के साथ साथ कपड़ा तक देने की घोषणा की.
रसड़ा – नगरा मार्ग पर ब्लाक मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार दो युवक ट्रक में जा भिड़े, जिसमे बाइक सवार दोनों वुवक गम्भीर रूप से घायल हो गये. इस हादसे में एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.