रसड़ा नगर के रेलवे स्टेशन स्थित अंग्रेजी शराब के सेल्समैनों को दुकान बन्द करके जाते समय रविवार की रात्रि में आधा दर्जन युवकों ने धुनाई कर दिया.
Tag: सीएचसी
रसड़ा- बलिया मार्ग पर पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार की रात में ट्रक एवं इंडिका कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में इण्डिका सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु गयी.
रसड़ा तिराहीपुर मार्ग पर बस्ती चट्टी के समीप शनिवार की शाम बाइक के धक्के से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये.
रसड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात चढ़ते समय पैर फिसल जाने के चलते युवक ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसका पैर कट गया.
सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव में परिवारिक कलह के चलते 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. परिवार वाले गंभीर दशा में इलाज हेतु उसे बलिया ले गए हैं.
सिकंदरपुर नगर में अलग -अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
नगर के मोहल्ला भीखपुरा में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान की एक दीवार अचानक ध्वस्त हो गई. उसके मलबे में दबकर दो युवक घायल हो गए. घायलों में से एक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्तौरा गांव में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी ने आपने आप को आग के हवाले कर दिया.
अठिलापुरा निवासी बुजुर्ग महिला सुबह शौच करने जा रही थी. रास्ते में जमीन के बराबर कुएं में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गयी.
रसड़ा-नगरा मार्ग पर ब्लाक मोड़ के समीप गन्ना से लदी ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर बृहस्पतिवार को पलट गयी.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. पी के सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.
रेवती -बैरियां मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के सामने बुधवार को साइकिल सवार बच्चे को बचाने के प्रयास में रेवती से बैरिया की तरफ जा रही ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी मैजिक को टक्कर मार दिया.
कोतवाली क्षेत्र खिरौली गांव में मंगलवार को विद्युत करेन्ट की जद में आने से चन्दा पाण्डेय (20) पुत्री सुरेन्द्र पाण्डेय झुलस गयी.
खेजुरी थाना क्षेत्र के बेलौना चट्टी पर सोमवार की शाम मैजिक की चपेट में आने से स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर वापस आ रही 18 वर्षीय इण्टर की छात्रा प्रतिभा चौहान की मौके पर हुई मौत हो गई.
रामलीला मैदान में पेड़ की डाल गिरने से रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
मनियर मार्ग पर सिसोदा पुलिया के समीप शनिवार को दोपहर में ई रिक्शा के पलट जाने से नूरुल साथ गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग जगह पर सड़क दुर्घटना ने दो बालिकाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया. इसमें एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
रसड़ा -प्रधानपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे एक बच्ची को बचाने में फिरोजपुर गांव के समीप सवारी से भरी टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
बुधवार की सुबह घर से साइकिल द्वारा स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा बस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

